EOW; कोल घोटाला-महादेव एप मामले में 14,000 पन्नों का चार्जशीट दाखिल, सूर्यकांत, सौम्‍या और रानू की कोर्ट में पेशी

रायपुर, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में हुए बहुचर्चित कोयला घोटाले और महादेव एप सट्टेबाजी केस में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने विशेष कोर्ट में आरोप पत्र पेश कर दिया। कोयला घोटाले में जहां 8200 पन्ने वहीं महादेव एप सट्टेबाजी केस में छह हजार से अधिक पन्नों का आरोप पत्र पेश किया गया। इन दोनों केस के सभी आरोपियों की कोर्ट में पेशी भी हुई।

ईओडब्ल्यू-एसीबी के अधिकारियों ने कई बस्तों और पेटियों में भरकर साथ लाए दस्तावेजों, इलेक्ट्रानिक्स साक्ष्यों आदि को पेश किया। इस दौरान कोयला घोटाले के किंगपिन सूर्यकांत तिवारी, निलंबित आईएएस रानू साहू और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया को वीसी के जरिए कोर्ट पेशी हुई जबकि शेष 12 आरोपियों को कोर्ट में लाकर पेश किया गया।ईओडब्ल्यू की ओर से जानकारी दी गई कि अवैध कोल लेवी केस में रायपुर जेल में बंद 15 आरोपियों सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर बिश्नोई, शिवशंकर नाग, संदीप कुमार नायक, सूर्यकांत तिवारी, निखिल चंद्राकर, लक्ष्मीकांत तिवारी, हेमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल, शेख मोइनुद्दीन कुरैशी, पारेख कुर्रे, राहुल सिंह, रोशन कुमार सिंह और वीरेंद्र जायसवाल के खिलाफ दर्ज धारा 120 बी, 420,384 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथासंशोधित भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018) की धारा 7, 7 ए, 12 के अंतर्गत विशेष न्यायालय में आरोप अभियोग पत्र पेश किया गया।

इसी तरह से महादेव बुक एप प्रकरण में जेल में बंद 10 आरोपी रितेश कुमार यादव, राहुल वकटे, निलंबित एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, सुनील कुमार दम्मानी, भीम सिंह यादव, अमित कुमार अग्रवाल, अर्जुन सिंह यादव, नीतिश दीवान और किशनलाल वर्मा के विरूद्ध धारा 120 बी, 420, 467, 468, 471,201, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 ( यथासंशोधित भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018) की धारा 7 एवं 7A, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4, 7, 8 व 11 और सार्वजनिक द्यूत अधिनियम, 1867 (यथासंशोधित सार्वजनिक द्यूत (मप्र संशोधन) अधिनियम 1976) की धारा 4 क के अंतर्गत न्यायालय आरोप पत्र पेश कर दिया गया। इस प्रकरण में एप के प्रमोटर व संचालक सौरभ चन्द्राकर, रवि उप्पल और शुभम सोनी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने के कारण फरारी में कार्रवाई की जा रही है।

बचाव पक्ष को नहीं मिली आरोप पत्र की प्रति

कोल लेवी मामले में बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने कहा कि आरोप पत्र कोर्ट में पेश कर दिया गया है, लेकिन इसकी कॉपी हमें नहीं मिली है। पत्र में किए गए जांच एजेंसी के दावों को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। बुधवार को आरोप पत्र की कापी हमें मिलेगी, जिसके बाद ही उसमें दिए गए तथ्यों का पता चलेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी