NEET; छत्‍तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कालेजों में दाखिला आसान नहीं, एक-एक सीट के लिए होगी मारामारी

  • 11 गुना बढ़े 650 से ज्यादा अंक पाने वाले, 600 से अधिक वाले भी चार गुना

रायपुर,  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजी नीट का शहर और केंद्रवार परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। छत्‍तीसगढ़ में विगत वर्ष की तुलना में इस बार 500 से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी बढ़ी है। 700 से अधिक अंक पाने वाले 14 विद्यार्थी हैं, जो विगत वर्ष शून्य थे। 650 से ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थी भी 11 गुना बढ़े हैं।

पिछले वर्ष 650 से ज्यादा अंक पाने वाले 13 विद्यार्थी थे, जो इस बार 144 हो गए हैं। ऐसे ही 600 से अधिक पाने वाले 134 से बढ़कर 533, 550 से अधिक अंक पाने वाले 538 से बढ़कर 1,224 तथा 500 से अधिक अंक पाने 1298 से बढ़कर 2077 विद्यार्थी हो गए हैं। प्रदेश में सरकारी एमबीबीएस सीट पर प्रवेश की राह इस बार काफी मुश्किल होने वाली है। शासकीय मेडिकल कालेजों में 600 से अधिक अंक पाने वालों को ही सीट मिलने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि नीट में कितने नंबर पर सरकारी कालेज मिलेगा, यह हर साल हर संस्थान और श्रेणी के उम्मीदवार के लिए अलग होती है। नीट यूजी के लिए कटआफ हर साल बदलती रहती है। ऐसे में नीट में कितने नंबर पर सरकारी कालेज मिलेगा, यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है।मेडिकल कालेजों में नीट प्रवेश एआइक्यू या राज्यवार काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों के प्राप्त अखिल भारतीय रैंक के आधार पर किया जाता है। विद्यार्थियों की प्राथमिकता शासकीय कालेज ही होते हैं, क्योंकि निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस के लिए अधिक फीस वसूल की जाती है। कई बार तो निजी संस्थानों से कोर्स करने की लागत करोड़ों में पहुंच जाती है।

22 हजार छात्र क्वालीफाइड

प्रदेश के अंबिकापुर, बालाेद, भिलाई-दुर्ग, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, मनेंद्रगढ़, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव और सुकमा में इस बार नीट परीक्षा के केंद्र बनाए गए थे। यूजी नीट के लिए इस बार प्रदेश से करीब 43 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें करीब 22 हजार ने क्वालीफाइड हुए हैं। राययपुर में सर्वाधिक 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 9,114 छात्रों ने हिस्सा लिया था।

प्रदेश में एमबीबीएस की 2,110 सीटें

प्रदेश में 2,110 एमबीबीएस की सीटें हैं। अभी तक दस शासकीय और तीन निजी कालेजों को मिलाकर 13 कालेजों में 1,910 सीटें थी। पिछले दिनों दो निजी कालेजों को मान्यता मिली है। इन कालेजों में 200 सीटें है। इस तरह 15 मेडिकल कालेजों में 2,110 सीटें हो गई हैं। वहीं, छह डेंटल कालेजों में बीडीएस की 600 सीटें हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार