पूजा एमबीबीएस…………..

 2003 के साल में संजय दत्त अभिनीत फिल्म आई थी – ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस’ ।  अपने स्थान पर मेडिकल कालेज के होनहार विद्यार्थी को बैठाकर खुद के चयन कराने से लेकर सच के सामने आने तक की  फिल्म थी।  शिक्षा जगत में न जाने कितने  मुन्ना भाई होंगे जो अलग अलग क्षेत्र में आज सफल होकर कितने होनहार लोगो के सपनों पर पानी फेरे हुए है।

 मुन्नाभाई, मुन्नी बाई के अलावा तीन और तरीके है पिछले दरवाजे से  तकनीकी शिक्षा और सरकारी सेवा में आने के। पहला है कि बोगस जाति सर्टिफिकेट, बोगस विकलांगता सर्टिफिकेट और तीसरा है खिलाड़ी सर्टिफिकेट। वर्तमान में डा पूजा खेड़कर, के विकलांग होने के मामले को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ है उसके चलते केंद्र और राज्य सरकार को सतर्क होने की जरूरत है। इसके साथ साथ प्रवेश के समय प्रमाणित सर्टिफिकेट के जांच के बाद एक निश्चित समयावधि के बाद इनकी प्रमाणिकता की जांच भी होने की प्रक्रिया अपनाने की जरूरत है ।

  पूजा खेड़कर की पिछड़ी जाति और उनके विकलांगता सर्टिफिकेट को लेकर  कितने खुलासे हो रहे है। उनकी विकलांगता सर्टिफिकेट एक दिन में बन गया। 2019 में पूजा भारतीय राजस्व सेवा के लिए चयनित हुई। उस समय कोरोना का बहाना बनाकर फिटनेस परीक्षा में शामिल नहीं हुई। 2022 में विकलांग सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र के बल पर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में  821 वां स्थान अर्जित  कर आई ए एस के लिए पात्र हो गई।

 हमारे देश में फर्जी तरीके से जाति, विकलांग, खिलाड़ी सर्टिफिकेट्स जिनके बल पर  तकनीकी शिक्षा और सरकारी नौकरी में फर्जी तरीके से घुसने वाले लोगो की बहुत बड़ी संख्या है। ये लोग शैक्षणिक रूप असक्षम होने के कारण प्रतियोगी परीक्षा में अंकों का लाभ लेने के लिए जाति बदलते है। विकलांग बनते है, खिलाड़ी बनते है। छत्तीसगढ़ के अनेक विभाग में ऐसे अधिकारी मिलेंगे जो इस प्रकार का सर्टिफिकेट्स बना कर योग्य जाति और खिलाड़ी का हक मार दिए। 

विकलांग सर्टिफिकेट जो पूजा खेड़कर ने दिया है उसमे आंख और मानसिक रूप से परेशान होने वाली बीमारी का हवाला है।स्वास्थ्य मंत्रालय विकलांगता के संबंध में नई नई बीमारी को भी सम्मिलित करती है। नई  बीमारियां ऐसी है जो मानसिक रूप से  व्यक्ति को क्षणिक समय के लिए बीमार बना देता है। इससे रहन सहन में कोई फर्क नहीं पड़ता है । मेंटल डिसऑर्डर के लिए कोई मापदंड नहीं है। इस कारण मानसिक विकलांगता का प्रतिशत भी समय समय पर अलग अलग होता है।

 विकलांगता के लिए पंद्रह माह का एक निगरानी समयावधि होती है। इसका छत्तीसगढ़ में पालन किया गया है अथवा नहीं इसके लिए  एक जांच कमेटी बनाया जाना चाहिए। हर दो साल में  केवल 40 प्रतिशत विकलांग रिपोर्ट वालों का परीक्षण होना अनिवार्य किया जाना चाहिए। जिस प्रकार सौ अपराधी छूट जाए लेकिन एक निर्दोष को सजा नही होनी चाहिए वैसे ही भले ही सौ योग्य व्यक्ति को नौकरी या तकनीकी शिक्षा में अवसर न मिले लेकिन एक अयोग्य व्यक्ति को तकनीकी शिक्षा अथवा सरकारी नौकरी नहीं मिलना चाहिए।

 मुन्नाभाई और मुन्नीबाई एम बी बी एस न हो पाए। पूजा खेड़कर कम से कम ये नसीहत तो केंद्र और राज्य की सरकार को दे रही है। सरकारों को फर्जी जाति, विकलांगता और खिलाड़ी सर्टिफेट्स देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही  में भी पीछे नहीं हटना चाहिए।

कुछ समय पहले नीट की पीजी परीक्षा में लक्ष्मी चौधरी को सफदरगंज मेडिकल कालेज के सौ फीसदी विकलांग प्रमाण पत्र के चलते  रोक दिया गया था। लक्ष्मी ने न्यायालय का सहारा लिया और न्यायालय के निर्णय पर एम्स ने पुनः परीक्षण कर सफदरगंज मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट को गलत साबित कर दिया। एक तरफ लक्ष्मी जैसे लोग है जो विकलांगता के खिलाफ युद्ध करते है। दूसरी तरफ पूजा खेड़कर जैसे लोग है जो  तकनीकी शिक्षा अथवा सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी जाति,विकलांग अथवा खिलाड़ी सर्टिफिकेट्स बनवा कर चोर दरवाजे से अवसर पाकर दूसरों का हक छीनते है।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    NEET; नीट परीक्षा 3 मई को, 45 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कैमरे की नजर, 3 घंटे पहले पहुंचना होगा प्रवेश परीक्षा

    रायपुर, मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार 3 मई को होने वाली नीट यूजी में विद्यार्थियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…