PROTEST;संचालनालय से मंत्रालय तक मशाल रैली निकालकर फेडरेशन ने किया जंगी प्रदर्शन

*सरकार “मोदी की गारंटी” पर क्रियान्वयन करें -कमल वर्मा*

रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने संचालनालय इंद्रावती भवन से मंत्रालय महानदी भवन तक मशाल चेतना रैली निकालकर राज्य सरकार द्वारा “मोदी की गारंटी” लागू करने के बजाय मौन धारण करने पर आक्रोश व्यक्त किया। रैली में प्रदेश के सभी संभाग, जिला, ब्लॉक के प्रभारी-संयोजक, पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने मंत्रालय के सामने “झन कर इनकार हमर सुनव सरकार” आंदोलन के प्रथम चरण में जमकर प्रदर्शन किया।

फेडरेशन ने मोदी की गारंटी का क्रियान्वयन नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। इसके चलते आज मशाल रैली निकाली गई। अब इसके द्वितीय चरण में 20 से 30 अगस्त 24 तक सांसदों एवं विधायकों को ज्ञापन, तृतीय चरण में 11 सितंबर 24 को जिला/ब्लॉक/तहसील में मशाल रैली तथा प्रदर्शन, चौथे चरण में 27 सितंबर 24 को प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी सामूहिक अवकाश में रहकर कलम बन्द, कामबन्द हड़ताल करेंगे। यदि सरकार ने मोदी की गारंटी पर क्रियान्वयन नहीं किया तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल का आव्हान करेगा।

  फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा,सचिव राजेश चटर्जी,प्रवक्ता जी.आर.चंद्रा एवं चंद्रशेखर तिवारी ने सन्युक्त रुप से बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी की घोषणा हुई थी। सरकार बनने पर प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान डी.ए. दिया जायेगा, लंबित डी ए एरियर्स की राशि को कर्मचारियों के जी.पी.एफ. खाते में समायोजित करने सहित अन्य 8 मांगों का समावेश था। लेकिन सरकार बनने के बाद क्रियान्वयन पर सरकार का मौन धारण करना कर्मचारियों में आक्रोश का कारण बन गया है।

  आज के प्रदर्शन में बी.पी. शर्मा,सतीश मिश्रा, आर. के. रिछारिया, जी.आर. चंद्रा, चंद्रशेखर तिवारी, रोहित तिवारी, मूलचंद शर्मा,विंदेश्वर रौतिया,सत्येंद्र देवांगन,पंकज पांडेय,दीपचंद भारती,अश्वनी चेलक,मनीष ठाकुर,जय कुमार साहू, संतोष वर्मा, रामसागर कौशले, यशवंत वर्मा,ऋतु परिहार,केदार जैन,जगदीप बजाज,अशोक पटेल,लोकेश वर्मा,सोनाली तिरके,पीताम्बर पटेल, डॉ बी.पी. सोनी,सुमन शर्मा, टार्जन गुप्ता,कैलाश चौहान,नंद लाल चौधरी,रमेश ठाकुर,भूपेंद्र पांडेय,संजय शर्मा,मनोज साहू,उमेश मुदलियार, सहित विभिन्न संगठनों के प्रांत अध्यक्षगण, जिला संयोजकगण, ब्लॉक संयोजक के साथ ही बडी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGSBC;अधिवक्ता विवेकानंद भोई छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के अनुशासन समिति के अध्यक्ष बने

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद ( Chhattisgarh State Bar Council ) के नवनिर्वाचित सदस्य अधिवक्ता विवेकानंद भोई को परिषद के अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। गत दिवस बिलासपुर…

    GOVT; शिक्षण संस्थानों का 500 मीटर का दायरा होगा ड्रग फ्री ज़ोन,तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को राजसात कर नीलामी करने के निर्देश

    0 राज्य स्तरीय एनकोर्ड की समन्वय समिति की बैठक में नशाखोरी और मादक पदार्थों की तस्करी पर मुख्य सचिव विकासशील ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…