ELECTION;छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने साय सरकार ने बनाई समिति, जनता से मांगा सुझाव

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की साय सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी में है। इसके लिए आम लोगों से ई-मेल के माध्यम से सुझाव मांगा गया है। सरकार ने अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। समिति को तीन बिंदुओं पर सरकार को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।सुझाव के लिए निर्धारित प्रारूप सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। सरकार ने एक देश एक चुनाव को आधार मानते हुए इस दिशा में काम करना शुरू किया है। सरकार ने तर्क दिया है कि एक साथ चुनाव कराने से वित्तीय व मानव संसाधन की बचत होगी। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर विधानसभा में अशासकीय संकल्प पर चर्चा हुई थी।

सांसदों ने भी दिया सुझाव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीते दिनों नई दिल्ली दौरे के दौरान सांसदों ने बैठक में यह सुझाव दिया था कि कुछ महीनों के अंतर में होने वाले नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ करा लिया जाए। नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर अब सरकार ने आम लोगों से भी सुझाव आमंत्रित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग को यह सुझाव ई-मेल के माध्यम से एसएलई-लोकलइले2024 एटदरेट सीजी डाट जीवीओ डाट इन पर भेजा जा सकता है।

एक देश-एक चुनाव की तैयारी-साव

उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार एक देश एक चुुनाव की दिशा में काम कर रही है। शुक्रवार को मीडिया से चर्चा के दौरान साव ने कहा कि प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ किया जा सकता है। सरकार इस दिशा में आम लोगों से राय ले रही है। साथ ही सरकार ने एक समिति का गठन भी कर दिया है। समिति सभी कानूनी प्रविधानों का अवलोकन करेगी। निकाय व पंचायत चुनाव के लिए नियमों का अध्ययन करते हुए प्राप्त सुझावों के आधार पर समिति रिपोर्ट सौंपेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IWD; स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

    *ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – उप मुख्यमंत्री अरुण साव, फाग गीत पर झूमीं समारोह में मौजूद महिलाएं नगरीय 0 निकायों में हर महीने स्वच्छता के आंकलन के लिए…

    GOVT; सोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने अफासरों को निर्देश प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?