CRIME;शराब कोचिए मौत सिर पर चोट लगने से हुई ,पुलिसिया मारपीट की आशंका

बिलासपुर, जिले के मोहरा निवासी श्रवण पिता अमृत लाल सूर्यवंशी (34) की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। उसके साथ पुलिसिया मारपीट की आशंका है।

महुआ शराब का अवैध कारोबार करने के आरोप में सीपत पुलिस ने मोहरा निवासी श्रवण पिता अमृत लाल सूर्यवंशी (34) को पुलिस ने 18 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से उस दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी नरेश चौहान व प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर ने आठ लीटर शराब जब्त की थी। जेल दाखिल होने के बाद विचाराधीन बंदी क्रमांक 3097, 384 श्रवण सूर्यवंशी की हालत बिगड़ने के बाद जेल प्रबंधन श्रवण को 19 जनवरी को सिम्स में उपचार के लिए भेजा व शाम को हालत में सुधार होने पर जेल ले आए थे।

20 जनवरी को उसकी हालत बिगड़ने पर जेल प्रहरियों ने सिम्स में उपचार के लिए दाखिल कराया था। सिम्स में उपचार के दौरान श्रवण सूर्यवंशी की 21 जनवरी को मौत हो गई थी। 22 जनवरी को सिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया था। प्रथम श्रेणी मजिट्रेट ने जांच की है। पोस्टमार्टम व क्यूरी जांच रिपोर्ट वायरल हो गई है।वायरल रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया जा रहा हैं। चोट सीपत थाने में लगी थी या फिर जेल में यह अभी स्पष्ट नहीं है। जेल प्रबंधन की मानें तो जब श्रवण को जेल लाया गया था, उस दौरान उसके सिर पर चोट लगी थी। पुलिस अधिकारी मामले में जांच का हवाला देकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।

पुलिस पर लगा था मारपीट व रुपये मांगने का आरोप

सीपत थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी नरेश चौहान व प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर पर स्वजन ने रुपये मांगने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि रुपये नहीं देने के बाद पुलिसकर्मियों ने श्रवण के साथ थाने में ही मारपीट की थी। इसकी वजह से श्रवण को गंभीर चोट लगी थी। उस दौरान पुलिस ने उसके साथ मारपीट होने की बात से इन्कार किया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    ACCIDENT; इंडक्शन फर्नेस में रिसाव,बड़ा हादसा टला,जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…