HMPV; सात देशों में वायरस की रफ्तार, भारत के चार राज्यों में 8 मामले

नईदिल्ली,एजेंसी, ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर दुनियाभर में अलर्ट की स्थिति है। चीन में दिसंबर के मध्य से फैल रहे संक्रमण को लेकर डर की स्थिति तब और बढ़ गई, जब भारत में एचएमपीवी के केसों की पुष्टि हुई। इस बीच चिकित्सकों और विशेषज्ञों का कहना है कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस कोई नया वायरस नहीं है, बल्कि इसका अस्तित्व दुनिया में करीब 60 साल से माना जा रहा है। इसके प्रभावों को लेकर डब्ल्यूएचओ से लेकर अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थानों ने सावधान रहने को कहा है, हालांकि इसे बड़ा खतरा नहीं माना जा रहा है। 

इसके बावजूद पहले चीन, फिर भारत और अब कुछ और देशों में एचएमपीवी फैलने की वजह से इसकी संक्रमण दर को लेकर चिंता बनी हुई है। इतना ही नहीं ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से संक्रमितों में कोरोनावायरस प्रभावितों जैसा ही संक्रमण दर्ज किया गया। इसके चलते एचएमपीवी के प्रभावों की तुलना भी कोविड-19 से की जा रही है, जो कि चीन में ही उभरने के बाद दुनिया के 7 देशों में फैल गया था। इसमें अमेरिका, कंजाख्तान, मलेशिया, ब्रिटेन, ग्रीस, सिंगापुर आदि शामिल है। इतना ही नहीं भारत के 4 राज्यों में भी 8 मामलों की पुष्टि हुई है।

भारत में एचएमपीवी से जुड़े 8 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से पहले मामले सोमवार को आए थे, जब कर्नाटक में दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से एक संक्रमित बच्चे को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। इसके बाद एक के बाद तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र में एचएमपीवी से जुड़े केस दर्ज हुए। 

1. कर्नाटक
एक तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के बच्चे में एचएमपीवी वायरस पाया गया। इन दोनों की ही मेडिकल हिस्ट्री में ब्रॉन्कोन्यूमोनिया मिला। इस स्थिति में बच्चों के फेफड़ों की कोशिकाओं में सूजन आ जाती है और उन्हें जुकाम, सीने में जकड़न और बुखार की शिकायत होती है।

2. महाराष्ट्र 
नागपुर में 7 साल और 13 साल के दो बच्चों के एचएमपीवी से संक्रमित होने की पुष्टि। जुकाम-बुखार की थी शिकायत।मुंबई में जिस बच्चे को संक्रमित पाया गया, उसे जुकाम-बुखार के अलावा सीने में जकड़न की शिकायत थी। इसके अलावा उसका ऑक्सीजन लेवल भी 84 फीसदी तक आ गया था। हालांकि, उसकी स्थिति में सुधार होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

3. गुजरात
अहमदाबाद में जिस तीन महीने के बच्चे को संक्रमित पाया गया, उसमें जुकाम, बुखार के अलावा सांस लेने में समस्या और कफ की परेशानी भी देखी गई। अहमदाबाद नगर निगम के चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक, शुरुआत में बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन अब उसकी हालत स्थिर है। उसके माता-पिता राजस्थान के डूंगरपुर के रहने वाले हैं।

4. तमिलनाडु
तमिलनाडु में दो लोगों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की पुष्टि हुई है। इनमें एक 45 वर्षीय शख्स चेन्नई का रहने वाला है। दूसरा व्यक्ति सलेम का रहने वाला है और कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित है। दोनों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

  • Related Posts

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    NHA; आयुष्मान योजना में राजधानी के 7 समेत 17 अस्पतालों की जांच, गडबडी पाए जाने पर गिरेगी गाज

    0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल ने की कार्रवाई रायपुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), नई दिल्ली द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत VERY HIGH…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर