CELEBRATION;150वीं वर्षगांठ पर वंदेमातरम गीत का एक साथ गायन

नारायणपुर, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र नारायणपुर में समारोह का आयोजन कर वंदेमातरम गीत का गायन किया। साथ ही वंदेमातरम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति कर्तव्य का महत्व समझाया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस अमर राष्ट्रगीत के इतिहास, महत्व और प्रेरणा को याद करते हुए देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।

वंदेमातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कल कृषि महाविद्यालय एव अनुसंधान केंद्र नारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ रत्ना नशीने द्वारा दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के सामूहिक गायन से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज सेविकाओं ने अपने संबोधन में कहा कि “वंदेमातरम केवल एक गीत नहीं है, यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक और हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। यह गीत हमें मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।”

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वंदेमातरम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति कर्तव्य का महत्व समझाया गया।

कार्यक्रम के अंत में भी सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ वंदेमातरम का गायन किया और राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। डॉ सत्येंद्र गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि “वंदेमातरम हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। इस प्रकार के कार्यक्रम हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और एकजुटता का संदेश देने का अवसर प्रदान करते हैं।” 

  • Related Posts

    NSD; सरेंडर नक्सल युवाओं ने चक्रधर समारोह रायगढ़ में दी प्रस्तुति, NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला नाट्य प्रशिक्षण

    रायपुर, नारायणपुर जिला प्रशासन द्वारा पुनर्वासित एवं मुख्यधारा से जुड़ रहे युवाओं को कला एवं रंगमंच के माध्यम से सशक्त करने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई। जिला…

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर