NAXALITE; ग्रामीण के घर में छिपी थी खूंखार नक्सली, प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे गिरफ्तार,आठ लाख का है ईनाम…

जगदलपुर, बस्तर अंचल के कांकेर जिले में पुलिस ने खूंखार नक्सली प्रभाकर के बाद उसकी पत्नी राजे कांगे को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है. डीवीसीएम रैंक की नक्सली राजे कांगे पर 8 लाख का सरकार ने ईनाम रखा है. रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी राजे कांगे को कोयलीबेड़ा थाना पुलिस ने कौड़ो साल्हेभाट गांव से गिरफ्तार किया है. राजे कांगे के साथ उसको शरण देने वाले नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

बीते माह पुलिस ने नक्सलियों के शीर्ष नेता प्रभाकर को पकड़ा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजे कांगे को शरण देने वाला ग्रामीण नक्सल समर्थक है। पुलिस ने श्यामनाथ उसेंडी को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया नक्सलियों के कई बड़े अभियान में राजे कांगे शामिल थी।

पति भी हो चुका है गिरफ्तार

हाल ही में पुलिस की टीम ने नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अंतागढ़ थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर राव को गिरफ्तार किया था। वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य था। राव के सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। कांकेर पुलिस को पिछले कुछ दिनों से माओवादी संगठन के उत्तर बस्तर सब जोनल ब्यूरो के वरिष्ठ माओवादी कैडर राव की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी।

  • Related Posts

    ACB/EOW; अब IAS समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां जब्त,महासमुंद में 22 एकड़ जमीन शामिल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं।…

    CRIME; कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, पुलिस जांच शुरु

    महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील से भी मारपीट की। घटना का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……