ELECTION;छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में मतदान 11 फरवरी को,आज रात थमा चुनाव प्रचार

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का मतदान 11 फरवरी को होगा। 15 फरवरी को मतगणना होगी। आज रात 12 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। मतदान के एक दिन पूर्व सार्वजनिक रूप से प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। जनसभाएं, रैलियां, नुक्कड़ सभाएं नहीं की जा सकेंगी।

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए हैं।मतदान से एक दिन पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक प्रचार, रैलियों और जनसभाओं पर रोक रहेगी। यदि कोई उम्मीदवार या राजनीतिक दल इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव प्रचार को लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग पर भी नियम लागू किए गए हैं। नौ फरवरी की रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। हालांकि रात 10 बजे से 12 बजे के बीच होने वाले प्रचार कार्यक्रमों को अनुमति देने के दौरान इन प्रविधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

खुलेआम भीड़ लेकर प्रचार नहीं कर सकेंगे

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में भी आज रात 12 बजे के बाद प्रचार प्रसार थम जाएगा। इससे शहर मुख्य मार्गों में बजने वाले डीजे व बाजा बंद हो जाएंगे। प्रत्याशी खुलेआम भीड़ लेकर प्रचार प्रसार नहीं कर सकेंगे और न ही जुलूस व सभाओं का आयोजन किया जा सकेगा।

रविवार रात 12 बजे के बाद शांतिपूर्ण तरीके से एक दूसरे से मिलना जुलना देखने को मिलेगा, क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश के अनुसार नौ फरवरी को रात 12 बजे तक ही चुनाव प्रचार किया जा सकता है। नौ फरवरी की रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति नहीं है। 11 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रत्याशी दमखम के साथ कर रहे हैं प्रचार

नगर निगम में चुनाव की वोटिंग के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं, जिसके चलते प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आलम यह है कि प्रत्याशियों के कार्यकर्ता तड़के तक प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।

  • Related Posts

    ELECTION; नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरु, 15 निकायों और दो नई नगर पंचायतों में होगा मतदान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर में आज राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में आगामी दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के आम और उप चुनाव की तैयारियों…

    VEHICLE; छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप

    रायपुर,छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेज़ी से बढ़ाने का फैसला लिया है। मंत्रालय में सचिव सह-परिवहन आयुक्त श्री एस प्रकाश…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’