POLICE;राजधानी में शराब पीकर कार चलाने वालों की कमी नहीं,250 चालकों पर कार्यवाही

रायपुर, ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार की रात शराब के नशे में दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाने वालों को पकड़ने के लिए जांच अभियान चलाया। वीआईपी रोड श्री राम मंदिर के सामने, फुंडहर चौक और नवा रायपुर की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस अभियान में 14 वाहन चालक पकड़े गए। उनके खिलाफ प्रकरण तैयार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।

बीते दो महीने के भीतर ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्ती से जांच अभियान चलाकर 250 से अधिक वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की है।

लाइसेंस भी करवा रहे सस्पेंड

एडिशनल एसपी ट्रैफिक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा हैं। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं और दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम में डाल रहे हैं।ऐसे वाहन चालकों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं। वाहनों को जब्त कर प्रकरण का निराकरण करने कोर्ट भेजा जा रहा है। कोर्ट से प्रत्येक शराबी वाहन चालकों पर भारी भरकम दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही लाइसेंस निलबंन की कार्रवाई करने आरटीओ को पत्र लिखा गया है|

इन पर हुई कार्रवाई

मुकेश कुमार, रंजन मिश्रा, श्याम अवस्थी, गौरव राघव, जगत राम, पराग तिवारी, चंद्रदेव, अभिषेक तिवारी, लुगेश कुमार, यश भट्टी, प्रहलाद यादव, अंकित परगनिहा, धन्ना लाल और कीरत राम। पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चला रहे लोगों के वाहनों को भी जब्त कर लिया है।

  • Related Posts

    BOAT ACCIDENT; वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम, पड़ोसी गांव में भोज खाने निकले थे

    पटना, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा नदी में 20 से…

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा