NSS; सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप में नमाज पढ़ाने के मामले में 12 कार्यक्रम अधिकारी हटाए गए

0एबीवीपी और हिंदू संगठन के लोगों ने विश्वविद्यालय परिसर में किया था हंगामा

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप में नमाज पढ़ाने के मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एनएसएस के सभी 12 कार्यक्रम अधिकारियों को हटा दिया है। यह कार्रवाई एबीवीपी कार्यकर्ताओं व सनातन समाज के सदस्यों के हंगामे के बाद की गई।

बता दें कि 26 मार्च से एक अप्रैल तक एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें गुरुघासीदास विश्विद्यालय के 159 छात्र शामिल हुए थे। इनमें केवल 4 छात्र मुस्लिम थे, बाकी सभी हिंदू थे. 30 मार्च को ईद के दिन एनएसएस कैंप में जबरदस्ती छात्रों से नमाज पढ़ाई गई थी। छात्रों ने इस मामले की लिखित शिकायत थाने में की थी, जिस पर जांच शुरू हो गई है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. दिलीप झा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें एनएसएस समन्वयक पद से हटाया था। उनके स्थान पर ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार मेहता को प्रभार सौंपा गया। वहीं बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठन के लोगों ने विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। प्रदर्शन के बाद इस मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी कार्यक्रम अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है।

इन कार्यक्रम अधिकारियों को हटाए गए

हटाए गए कार्यक्रम अधिकारियों में डाॅ. प्रीति सतवानी कम्प्यूटर साइंस एवं इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी यूजी इकाई, आशुतोष नायक सिविल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड कंप्यूटेशनल यूजी. इकाई, डाॅ. गीता मिश्रा, प्राणी शास्त्र विभाग इकाई, डाॅ. मधुलिका सिंह, वनस्पति विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग इकाई, डाॅ. ज्योति वर्मा, कला अध्ययन शाला विभाग इकाई, डाॅ. नीरज कुमार, रसायन विभाग इकाई, डाॅ. विकास चन्द, वनस्पति विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग इकाई, डाॅ. प्रमोद कुमार द्विवेदी, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग इकाई, डाॅ. अश्वलेश्वर कुमार श्रीवास्तव कम्प्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग इकाई, डाॅ. प्रशांत वैष्णव, कम्प्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग इकाई, डाॅ. सूर्यभान सिंह, रसायन विभाग इकाई, डाॅ. वसंत कुमार, कला अध्ययन शाला विभाग इकाई शामिल हैं।

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी