SUICIDE; तीन अनाथ भाई-बहनों ने लगाई कुएं में छलांग, दो की मौत, आत्महत्या का कारण अज्ञात

 शहडोल, मध्य प्रदेश के शहडोल से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बनसुकली गांव में कल मंगलवार देर शाम एक ही परिवार के तीन बच्चों ने कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बहन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला सीधी थाना क्षेत्र का है।

तीनों बच्चे हैं अनाथ 

दरअसल, तीनों बच्चे अनाथ हैं और भाई-बहन हैं। कल बड़ी बहन अंजू बैगा अपनी मझली बहन व छोटे भाई रितेश के साथ खेत में बने एक मकान के पास स्थित कुएं के पास पहुंची और छलांग लगा दी। इस हादसे में रितेश बैगा (छोटा भाई) और अंजू बैगा (बड़ी बहन) की मौत हो गई ,वहीं तीसरी बहन गंभीर रूप से घायल है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीधी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। घायल बहन को समय रहते बचा लिया गया।  मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे पहले से ही माता-पिता के साये से वंचित थे। वे अपने खेत के पास स्थित मकान में रहते थे।

फिलहाल कुएं में कूदकर आत्महत्या करने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं और मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल जारी है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मालूम होता है, लेकिन पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में जुट गई है। इस मामले में सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ही परिवार के तीन बच्चों के कुएं में कूदने की सूचना देर शाम लगी थी। मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है और एक गंभीर है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    ED; भूपेश बघेल के पीए केके चंद्रवंशी, पूर्व ओएसडी चेतन के घर ईडी की दबिश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA रहे भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के घर दबिश…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती