NAXAL OPERATION; बस्तर में जवानों का बड़ा एक्शन, करेगुट्टा में मारे गए 22 नक्सली

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के करेगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षाबल के जवान लगातार ऑपरेशन चल रहे हैं. सूत्रों की मानें तो इस बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन में जवानों ने करीब 22 नक्सलियों को मार गिराया है. इनमें से अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

बताया जा रहा है कि पुलिस थोड़ी देर में अधिकारिक बयान जारी कर सकती है. इससे पहले जवानों ने इसी इलाके में ऑपरेशन के बाद 4 नक्सली मार गिराए थे. दावा ये भी किया जा रहा था कि ऑपरेशन में कई सीनियर नक्सली या तो मारे गए है या फिर बुरी तरह घायल हुए है. नक्सलियों के कई बंकर और ठिकानों को जवानों ने तबाह भी कर दिया था.

मिली जानकारी के मुताबिक जवानों ने करेगुट्टा इलाके में सर्चिंग के बाद 200 से ज्यादा आईईडी रिकवर की है. करेगुट्टा पहाड़ के करीब 5000 फीट ऊंचाई पर जवानों पूरी तरह तैनात हैं. माना जा रहा है कि अब अगर नक्सलियों ने तेलंगाना बॉर्डर से छत्तीसगढ़ में एंट्री करने की कोशिश की सीधे जवानों से ही उनका सीधा सामना होगा.

बीजापुर में चल रहा यह नक्सल विरोधी आपरेशन कितना चुनौतीपूर्ण है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूर तक ऊंचे-ऊंचे पहाड़ी रेंज नजर आ रहे है. इस पर हथियार बंद जवान बांस के झुरमुट, जंगली बेल लताओं को पार कर चट्टानों पर सावधानी से कदम रख पहाड़ी चोटी पर सर्च ऑपरेशन चला रहे है. सालों से बस्तर में काबिज नक्सलियों के लिए यही पहाड़ और जंगल सेफ जोन रहे है. नक्सली दुर्गम इलाकों से पूरी तरह से वाकिफ है.

पहली बार करेगुट्टा में जवानों ने चलाया ऑपरेशन

इससे पहले इन पहाड़ों पर कभी भी जवानों ने ऑपरेशन नहीं चलाया गया था, जिसका फायदा नक्सली उठाते आए है. अब हालात बदल गए है. जवानों ने पहाड़ पर जवान कब्जा कर लिया है. जवान अब नक्सलियों तक पहुंचने हर तरह की परेशानियों से जूझते लगातार रणनीति के मुताबिक आगे बढ़ रहे है. बीजापुर के उसुर थाना क्षेत्र के दायरे में नीलम सराई, दोबे, नम्बी, दुर्गमगुट्टा और करेगुट्टा पहाड़ी रेंज है, जिस पर फिलहाल ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इतनी पहाड़ी रेंज को अपने कब्जे में लेते हुए जवान लगातार नक्सलियों की तलाश में जुटे हुए हैं.

  • Related Posts

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    ED; भूपेश बघेल के पीए केके चंद्रवंशी, पूर्व ओएसडी चेतन के घर ईडी की दबिश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA रहे भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के घर दबिश…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती