CRIME; रेत घाट में पिस्टल से अचानक चल गई गोली, युवक जख्मी, मचा हडकंंप

बिलासपुर, शहर के कोटा थाना क्षेत्र के लमेर स्थित रेत घाट में बीती देर रात गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए शहर के रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

कोटा थाना प्रभारी राज सिंह ने जानकारी दी कि घायल की पहचान गिरजा शंकर उर्फ दीपक यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसे जंगल में एक पिस्टल मिली थी, जिसे वह रेत घाट में देख रहा था। इसी दौरान पिस्टल अचानक चल गई और गोली उसके पैर में लग गई। हालांकि, पुलिस को दीपक की यह कहानी संदेहास्पद लग रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दीपक गोलमोल जवाब दे रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि घटना की सच्चाई कुछ और हो सकती है।

पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि कहीं यह मामला रेत के अवैध कारोबार से जुड़ा तो नहीं है या फिर युवक पर किसी ने हमला किया हो। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि पिस्टल कहां से आई और गोली वास्तव में कैसे चली। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है।

 चैन माउंटेन और 8 हाइवा जब्त 

इधर बालोद जिले के मर्रामखेड़ा गांव में अवैध रेत खनन के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सूखा नदी में अवैध रेत उत्खनन में लगे एक चैन माउंटेन, 2 रेत से भरी और 6 खाली हाईवा को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, बिना अनुमति के दिनदहाड़े सूखा नदी में चैन माउंटेन लगाकर माफिया रेत का उत्खनन कर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही दल्ली राजहरा के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंचे और अवैध खनन में शामिल सभी वाहनों पर कार्रवाई की गई.

कार्रवाई के दौरान चोरी की रेत ले जा रहे कुछ हाइवा मालिकों ने अधिकारियों से बहस करने की कोशिश की, लेकिन तहसीलदार ने सख्ती दिखाते हुए उनकी जमकर क्लास लगा दी. देर रात तक कार्रवाई जारी रही.गौरतलब है कि दो दिन पहले ही माइनिंग विभाग ने इसी खदान में कार्रवाई करते हुए चैन माउंटेन को सील किया था, बावजूद इसके खनन माफिया ने फिर से उसी मशीन से रेत उत्खनन शुरू कर दिया था.

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश