HEALTH; डेंटल कालेज के स्नातकोत्तर छात्रों और इंटर्न्स की शिष्यवृत्ति बढ़ाने स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन

0 रायपुर दंत चिकित्सा महाविद्यालय में स्वशासी समिति की बैठक में जनकल्याणकारी निर्णयों पर लगी मुहर

रायपुर, शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आज शुक्रवार को स्वशासी समिति की बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत महाविद्यालय में उपचार की पूर्व निर्धारित दरों की समीक्षा की। भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए महाविद्यालय परिसर में सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, महाविद्यालय की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई  निर्णय लिए गए।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक प्रोफेसर डॉ. यू.एस. पैकरा, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र वाढेर समेत समिति के अन्य सदस्य  उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर दरों पर विभिन्न भर्तियों को मंजूरी दी गई, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। स्नातकोत्तर छात्रों और इंटर्न्स ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर शिष्यवृत्ति बढ़ाने की मांग रखी, जिस पर श्री जायसवाल ने शिष्यवृत्ति बढ़ाने का आश्वासन दिया। कर्मचारी संघ और सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी मांगें प्रस्तुत की, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुनकर मंत्री ने उन्हें पूरा करने का भरोसा दिलाया।

बैठक से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव ने महाविद्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण किया और इलाज के लिए आए मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला चिकित्सालय के दन्त चिकित्सा विभाग में सुविधा का विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. देवेंद्र पैकरा के प्रयास से जिला चिकित्सालय में दन्त सहायक की पदस्थापना के साथ ही दन्त चिकित्सा विभाग में आवश्यक उपकरण एवं सामग्री प्रदान किया गया। अब जिला चिकित्सालय में दंत रोग मरीजों के जटिल दांतों को निकालना, माइनर सर्जरी एवं रुट कैनाल ट्रीटमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

  • Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…