CRIME; फिल्मी स्टाइल में नवविवाहिता ने पति को बेरहमी से पिटवाया, फिर प्रेमी के साथ हुई फरार

बिलासपुर, बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में पत्नी की बेवफाई का मामला सामने आया है। यहां शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता अपने पति के सामने उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। आंकडीक गांव के रहने वाले अंकित महिलांगे की शादी 20 दिन पहले भैंसाबोड़ निवासी रंजिता जोशी के साथ हुई थी। अंकित रायपुर में एक कंपनी में काम करता है। शादी के कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद रंजीता अपने मायके चली गई।

पत्नी को लेने ससुराल गया था अंकित

शादी के 20 दिन बाद अंकित अपनी पत्नी रंजिता को लेने के लिए उसके मायके पहुंचा। परिवार वालों ने उसकी विदाई की। अंकित बाइक में अपनी पत्नी को लेकर आ रहा था। इसी दौरान सुनसान रास्ते में फिल्मी स्टाइल में उसे तीन लड़कों ने रोक लिया। फिर तीनों ने रंजीता के सामने ही अंकित की जमकर पिटाई की। इस दौरान रंजीता चुपचाप खड़े होकर देखती रही। लड़के अंकित को बेरहमी से पीटते रहे। हालाकि उसकी जान बच गई।

प्रेमी के साथ फरार हुई

उसके बाद रंजीता अपने पति का साथ छोडकर अपने प्रेमी की बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गई। अंकित ने इसकी जानकारी अपने और रंजीता के परिजनों को दी। इसके बाद दोनों परिवारों ने समस्या को सुलझाने की कोशिश की। बाद में अंकित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पत्नी चुपचाप खड़े होकर देखती रही

मामले की पूरी जानकारी बिलासपुर एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि मस्तूरी के रहने वाले अंकित महिलांगे ने 21 जून को थाना तोरवा में रिपोट दज कराई थी। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल से घर जा रहा था। इसी दौरान वैभव पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। युवक ने अपनी शिकायत में कहा कि इस दौरान उसकी पत्नी चुपचाप खड़े होकर देखती रही। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी भी उन मारपीट करने वाले युवकों की बाइक पर बैठक पर उनके साथ चली गई। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती