MINING; अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई,बरसते पानी में दबिश देकर 26 हाईवा जब्त

धमतरी, धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सुबह जिले में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते 26 हाईवा पकड़े गए हैं। बरसते पानी में खनिज, राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को जिले में अब तक की सबसे बड़ी और संगठित कार्रवाई बताया जा रहा है। जब्त किए गए सभी 26 हाईवा रूद्री स्थित कलेक्टोरेट परिसर में लाकर अभिरक्षा में रखे गए हैं।
 आज सुबह  भोयना, मथुराडीह और जंवरगांव मार्ग पर बरसात के मौसम का फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। गिरते पानी में इन तीनों मार्गों पर जिला प्रशासन के स्क्वाड ने सड़क पर जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान 18 हाईवा बिना वैध पिटपास के रेत परिवहन करते पाए गए। जांच के दौरान 8 हाईवा ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए भी पकड़ाए। सड़क पर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई होते देख अन्य वाहनों की भी लम्बी लाईन लगी, जिसे पुलिस बल के माध्यम से हटाया गया और यातायात सुगम किया गया। जब्त किए गए सभी हाईवा मौके से कलेक्टोरेट परिसर लाए गए और प्रशासन की अभिरक्षा में रखे गए। बीते 24 घंटे से जारी लगातार बारिश बावजूद अवैध रेत परिवहन पर की गई यह कार्रवाई जिले में नियम विरूद्ध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंसा की नीति को दर्शाती है।

कलेक्टर का सख्त संदेश-जिले में कानून का राज जरुरी

 कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर कठोरतम और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि “प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ रेत माफियाओं पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि जिले में कानून का राज स्थापित करना है।“ यह कार्रवाई धमतरी में खनिज कानूनों के क्रियान्वयन की दृढ़ता को दर्शाती है। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि अवैध रेत परिवहन, अवैध भंडारण और अवैध खनन करने वाले रेत माफियाओं के विरूद्ध ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। इस संयुक्त अभियान में तहसीलदार अखिलेश देशलहरे, नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे, पटवारी विनोद पटेल, एएसआई रमेश साहू सहित पुलिस विभाग के 14 अन्य जवान शामिल रहे।

  • Related Posts

    GOVT; 23 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में  सुबह 10 बजे से होगा रक्तदान सेवा महाकुंभ, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह दम्पत्ति लेंगे देहदान का संकल्प

    0 रक्तदान, बुक ट्री, क्लॉथ गार्डन, टॉय बैंक एवं देहदान-अंगदान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान रायपुर, सेवा और मानवता के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य…

    ACTION; पत्रकारों से बदसलूकी प्रभारी प्राचार्या को पड़ी भारी, पद से हटाया गया, शराबी शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की तैयारी

    बलौदाबाजार, बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव को पत्रकारों से बदसलूकी और पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में पद से हटा दिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर