JOBS; छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों को प्लेसमेंट देने Google और Microsoft भिलाई आएंगे, 211 कंपनियों से करार के बाद भी इंजीनियर्स होम गार्ड की नौकरी करने तैयार !

रायपुर. संभवत: पहली बार छत्तीसगढ़ में Google और Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियां इंजीनियरिंग छात्रों को प्लेसमेंट देने आएंगी. IBM और deltaX ने भी प्रदेश के टेक्नोक्रेट्स को हायर करने का फैसला ले लिया है. ये सभी कंपनियां रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में आएंगी. इसके लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी और कंपनियों के बीच एमओयू साइन किए गए हैं.

समझौते के तहत माइक्रोसॉफ्ट, गूगल व आईबीएम जैसी कंपनियां पहले छात्रों को तराशेंगी इसके बाद कंपनी के एचआर ऑफिशियल रूंगटा पहुंचकर उन्हें परखेंगे. रूंगटा यूनिवर्सिटी की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने छात्रों को शानदार प्लेसमेंट दिलाने के मकसद से 48 नई कंपनियों के साथ नए सिरे से एमओयू साइन किए हैं, जिसमें सैप, ईफीगो, कौरो हेल्थ, नोबडी टेक्नोलॉजी, नैकटेक, राइनेक्स टेक्नोलॉजी शामिल हुई हैं. पहले से 193 कंपनियों के साथ हुए करार को मिलाकर कुल 211 कंपनियों का प्लेसमेंट सपोर्ट मिलेगा.

हाल ही में टाटा कंसलटेंसी सेंटर यानी टीसीएस ने रूंगटा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को प्रीमियम इंस्टीट्यूट का दर्जा देते हुए प्रायोरिटी सेंटर बनाया है. यह प्रायोरिटी सेंटर मध्य भारत में चुनिंदा कॉलेजों को ही बनाया गया है, जिसमें रूंगटा भी एक है.

मिला 38 लाख का पैकेज

हाल ही के कैंपस प्लेसमेंट में रूंगटा आर-1 के 2340 स्टूडेंट्स का इस साल देश-दुनिया की नामी कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है. तीन छात्रों को सैप लैब में 38 लाख के पैकेज पर नौकरी ऑफर की गई है. 60 युवाओं को 12 लाख रुपए सालाना की नौकरी का ऑफर लेटर भी मिला. इनके अलावा 2 हजार युवाओं को न्यूनतम 6.4 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला. भिलाई में पहले भी लगते थे प्लेसमेंट कैम्प

आज से 10 से 12 साल पहले भी बीआईटी भिलाई में ऐसे ही प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किए जाते थे. और राज्य भर के इंजीनियर्स पहुंचते थे। बाद में धक्के खाकर वापस लौट जाते थे. चूंकि छत्तीसगढ में बडी कम्पनियों में नौकरी के लिए प्लेसमेंट कैम्प का विकल्प नहीं है, इसलिए मजबूरी में छात्रों को इधर-उधर भटकना पडता है.

  • Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर