BULLING; भाजयुमो नेता की दबंगई, SDM के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच…धक्का-मुक्की भी, गिरफ्तार

दुर्ग, दुर्ग शहर के पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता की दबंगई का मामला सामने आया है. SDM छावनी हितेश पिस्दा की गाड़ी भाजयुमो नेता राकेश यादव की कार से टकरा गई. इसी बात को लेकर राकेश ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर एसडीएम से गाली-गलौच शुरू कर दी. वे धक्का-मुक्की कर अभद्रता करने लगे. शिकायत पर पुलिस ने धारा 121 (1), 126, 221, 281, 296, 351(2), 3(5) के तहत केस दर्ज कर राकेश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम एसडीएम छावनी हितेश पिस्दा शुक्रवार को होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ऑब्जर्वर सूची लेने जा रहे थे. वे गाड़ी से पोटिया चौक पहुंचे थे. उसी दौरान विद्युत नगर निवासी भाजयुमो नेता राकेश यादव अपनी कार से राजनांदगांव की ओर से आ रहा था. गाड़ी में उसके अलावा विद्युत नगर निवासी विपिन चावड़ा और कसारीडीह निवासी मनोज कुमार बैठे थे. रात करीब 9 बजे पोटिया चौक पर टर्न करते समय एसडीएम का वाहन राकेश की गाड़ी से टकरा गया. इस पर गुस्साए राकेश ने अपने दोनों साथियों के साथ उनसे विवाद शुरू कर दिया.

एसडीएम की गाड़ी पर पदनाम होने के बाद भी भाजयुमो नेता ने एसडीएम से गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी. मामले में एसडीएम की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि घटना के समय तीनों आरोपी नशे में थे. हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की.

 गाड़ी टकराने के बाद जब वह अपने दोस्तों के साथ बाहर आया तो उसने SDM की गाड़ी पर नेमप्लेट देख ली थी. इसके बाद भी उसने अधिकारी से विवाद शुरू कर दिया. गाली-गलौच के अलावा आरोपी ने अपने साथियों के साथ एसडीएम से धक्का-मुक्की भी की, जबकि उस दौरान अधिकारी शासकीय काम से निकले थे. इसके अलावा उन्होंने आरोपियों को अपना परिचय भी दिया. लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी.

  • Related Posts

    HC; नीट में भयंकर गड़बड़ी, 522 की जगह 95 तो 597 की जगह 45 मार्क्स मिले, कोर्ट ने NTA से मांगी ओरिजिनल OMR शीट

    मुम्बई, नीट यूजी 2026 के रिजल्ट को लेकर उठे विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. तीन छात्रों ने अपने स्कोर में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अदालत का…

    PUBLIC; राजधानी में राजनीतिक अखाडा,आम जनता हलाकान, कर्मचारी संघ की तरह राजनीतिक दलों के आंदोलन पर बंदिश क्यों नहीं?

    अर्जुन तिवारी रायपुर, नई दिल्ली में गता दिवस लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र