GOLD; सोना-चांदी पहुंचा 1 लाख के पार,फिर भी सुरक्षित निवेश के चलते खरीदारों की पहली पसंद

रायपुर, सराफा बाजार में लगातार उछाल आने के बाद भी सोना खरीदारों की पहली पसंद बना हुआ है। सुरक्षित निवेश को देखते हुए इस समय प्रति 10 ग्राम की कीमत 1 लाख 2000 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद भी डिमांड लगातार बढ़ रही है। जनवरी से अब तक करीब 25 हजार रुपए का इजाफा हो चुका है। इसकी कीमतें और बढ़ने की संभावना सराफा कारोबारियों ने जताई है। उनका कहना है कि दीपावली तक 1 लाख 15 हजार तक पहुंच सकती है। इसकी मुख्य वजह लगातार बदल रहे अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और कारोबारी ट्रेड को लेकर मचा घमासान है।

वहीं अमेरिका द्वारा विश्व के सभी देशों पर टैरिफ लगाए जाने के कारण भी असर पड़ा है। इसकी चलते कीमती धातु के बाजार में उछाल आने की संभावना को देखते हुए सोना खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। बता दें कि जहां 2015 में प्रति 10 ग्राम सोना की कीमत 26343 थी। यह 10 साल में 2025 में करीब 4 गुना तक बढ़ गई है। हालांकि कुछ दिनों पहले इसकी कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन एक बार फिर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह चांदी प्रति किलो 1 लाख 16000 रुपए पहुंच गई है।

छत्तीसगढ में करोड़ों का कारोबार

प्रदेश में सोना खरीदी करने वालों के साथ ही कारोबारियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जहां 5 साल पहले प्रदेश में 200 करोड़ रुपए की खरीदी होती थी। वहीं इस समय 500 करोड़ और रायपुर जिले में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होता है। कुछ महीनों को छोड़कर त्योहारी और वैवाहिक सीजन में जमकर खरीदी होती है। सराफा कारोबारियों का कहना है सोना की अपेक्षा चांदी, प्लेटनियम और हीरा की डिमांड कम है। बिक्री करने पर बाजार मूल्य अच्छा मिलने और ऑफर को देखते हुए खरीदारी करते है।

सराफा बाजार का विस्तार

सोना-्चांदी और अन्य बेशकीमती धातुओं की डिमांड को देखते हुए लगातार ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम से लेकर प्रदेशभर में दुकानों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले 10 सालों में इसकी संख्या में 30 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इस समय रायपुर शहर में 630 और प्रदेशभर में 7000 से ज्यादा छोटी-बड़ी दुकाने है।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी