CRIME;अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर शिकंजा,छत्तीसगढ़ के 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 61 KG गांजा जब्त

0 उड़ीसा से लाकर मध्यप्रदेश में करते थे सप्लाई

जबलपुर, मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12 लाख से ज्यादा का 61 किलो गांजा, दो कार, 6 मोबाइल और नगदी भी बरामद हुई है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर संजीवनी नगर थाना अंतर्गत बाईपास के पास कार में सवार होकर गांजा सप्लाई करने के फिराक में खड़े है। तभी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी। जब कार की तलाशी ली तो कार के अंदर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल दोनों कार में बैठे पांचों आरोपियों से
पूछताछ शुरू की।

छत्तीसगढ़ के रहने वाले आरोपी

पांचो आरोपियों ने खुद को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम और कवर्धा जिले का रहने वाला बताया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश में गांजा लेकर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं कि गांजा तस्करों के तार कहां तक जुड़े हैं और इस गांजा तस्करी का सरगना कौन है ? ये लोग मध्य प्रदेश और दूसरे राज्य में कब से गांजा तस्करी करने का काम सप्लाई कर रहे हैं।

रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस

एएसपी आनंद कलादगी ने बताया कि मुखबिर की ओर से सूचना मिली थी कि अंडरब्रिड के पास मादक पादर्थ का ट्रांसपोर्ट कर रहे है। इसके बाद संजीवनी नगर और धनवतंरी थाना की संयुक्त टीम बनाकर दबिश दी गई। इस दौरान दो कार से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 61 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के नाम अमित चंद्रवंशी निवासी कबीरधाम, हिरण प्रकाश निवासी कबीरधाम, राकेश कुमार टंडन निवासी कबीरधाम, अजय जायसवाल निवासी कवर्धा और अकबर खान निवासी कवर्धा है। पांचों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा