RAIN; महाराष्ट्र में ‘जलप्रलय’, 24 घंटे में 575 मिमी बारिश दर्ज, आज भी रेड अलर्ट

मुम्बई, महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मुंबई में आज बारीश का जोर कुछ हद तक कम हुआ है, लेकिन रुक रुककर हो रही भारी बारिश की वजह से लोगों को अपने दैनिक कार्यों को करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिन तो मूसलाधार बारिश की वजह से हुए जलभराव ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ समेत राज्य के कई जिलों में लोगों का जीना दूभर कर दिया था।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार और मंगलवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया था। मुंबई में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज मुंबई समेत पूरे कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी थी, जबकि रत्नागिरी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मुंबई और इसके उपनगरीय इलाकों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। वहीँ, महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भीषण बरसात हुई। पुणे, नासिक, सतारा और कोल्हापुर के घाट इलाकों में बदले फटने जैसी स्थिती हो गई है। मंगलवार को बीते 24 घंटे में तम्हिनी में 575 मिमी, भीरा में 568 मिमी, शिरगांव में 430 मिमी, दावडी में 419 मिमी, लोनावाला में 418 मिमी और खंडाला में 412 मिमी बारिश दर्ज हुई। हालांकि प्रशासन की तरफ से यह पूरी कोशिश की जा रही है कि आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में 21 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, 21 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और आसपास के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा हो सकती है।

मुंबई में अलर्ट पर प्रशासन

मुंबई महानगर में बुधवार को भी भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। हालांकि सुबह 10 बजे तक बारिश के कारण किसी बड़े जलभराव या अन्य समस्या की खबर नहीं है। मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, हार्बर रेलवे और ‘बेस्ट’ बस सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और अन्य आपातकालीन सेवाएं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

  • Related Posts

    RAIN; 36 घंटों में 633.6 मिमी बारिश, अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा रोक,बिना अनुमति बाहर जाने पर होगी FIR

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में (IMD) द्वारा आगामी 48 से 72 घंटों के दौरान जिले में भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किए जाने के बाद…

    RAIN; राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में जमकर बरसे बादल, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से अलर्ट जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार शाम रायपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र