CABINET; मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, किसे मिला कौन सा विभाग…

रायपुर, साय सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। पुराने मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। नए मंत्री गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग सौंपा गया है। गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग सौंपा गया है।

मंत्री लखन लाल देवांगन को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री केदार कश्यप को परिवहन विभाग का जिम्मा दिया गया है।सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगी नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं। सभी मंत्री प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं।

जानिए किसे मिला कौन सा विभाग –

मंत्री का नामपदविभाग
विष्णु देव सायमुख्यमंत्रीसामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण, अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो
अरुण सावउप मुख्यमंत्रीलोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण
विजय शर्माउप मुख्यमंत्रीगृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
राम विचार नेताममंत्रीआदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास
दयाल दास बघेलमंत्रीखाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
केदार कश्यपमंत्रीवन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य
लखन लाल देवांगनमंत्रीवाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम
श्याम बिहारी जायसवालमंत्रीलोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन
ओ.पी. चौधरीमंत्रीवित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
लक्ष्मी राजवाड़ेमंत्रीमहिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण
टंकराम वर्मामंत्रीराजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा
गजेन्द्र यादवमंत्रीस्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य
गुरु खुशवंत साहेबमंत्रीकौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास
राजेश अग्रवालमंत्रीपर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व
  • Related Posts

    FOREST; वन विभाग में ठेका पद्धति के खिलाफ वन कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा , कार्य बहिष्कार की चेतावनी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने वन विभाग में ठेका पद्धति लागू करने की तैयारियों और फ्रंट लाइन स्टाफ (वर्धीधारी बल) की पदस्थापना एवं स्थानांतरण के लिए बनाई जा रही…

    SUSPEND; एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने पर आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो आबकारी उपनिरीक्षकों को नोटिस

    0 ओवररेट मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई रायपुर,राज्य के आबकारी आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिले के आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग के विरूद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो में…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार