BJP;विस्तार के बाद भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला रविवार को,’मन की बात’ से अनुशासन की पाठ तक

रायपुर,  भारतीय जनता पार्टी की महती संगठनात्मक कार्यशाला रविवार, 31 अगस्त को राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता नए भाजपा के पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढाते हुए मार्गदर्शन देंगे।

इस कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। यह कार्यशाला आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती के लिए भाजपा की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि संगठन के कार्यों को जमीनी स्तर पर मजबूती से पहुंचाने की दिशा में यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन सायभी शामिल होंगे। ये सभी मिलकर नए पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों और प्राथमिकताओं पर मार्गदर्शन देंगे।

कार्यक्रम रविवार सुबह 11:00 बजे सभी वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम एक साथ सुनेंगे। इसके बाद 11:30 बजे से कार्यशाला का औपचारिक शुभारंभ होगा।

  • Related Posts

    POLITICS; अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में देरी से पढ़ाई ठप,आंतरिक मूल्यांकन पर संकट, छात्रों का भविष्य अधर में

    डॉ. चरणदास महंत बोले- 1 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद रिक्त पदों पर नहीं हुई अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    POLITICS;डॉ. महंत का आरोप- धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार