BJP; भाजपा में एक परिवार एक पद का फॉर्मूला होगा लागू,नेता पुत्रों को नहीं मिलेगा कार्यकारिणी में जगह

भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्र की मानें तो नेता पुत्रों को बीजेपी कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिलेगा। बीजेपी कार्यकारिणी के लिए एक और फॉर्मूला लागू होने वाला है। जिला कार्यकारिणी से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के लिए समान नियम होगा। युवा मोर्चा की टीम में भी यही फॉर्मूला लागू रहेगा। एक परिवार एक पद का फॉर्मूला लागू होगा। सक्रिय राजनीति में पदों पर बैठे नेताओं की पीढ़ी को निराशा हाथ लग सकती है।

दरअसल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष निर्देश दे दिए हैं। कार्यकारिणी गठन में नियमों का शत प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए गए है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक गिरीश गौतम के बेटे राहुल गौतम को पद छोड़ने की अपील करनी पड़ी है। गिरीश गौतम मऊगंज के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए थे। एक परिवार एक पद के फॉर्मूले के चलते राहुल ने पद छोड़ने का पत्र लिखा है।

ये नेता होंगे निराशा

मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बडे़ बेटे देवेन्द्र सिंह तोमर क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं. हॉकी एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. पिता महत्वपूर्ण पद पर होने के कारण निराशा हाथ लग सकती है. पूर्व वित्त मंत्री और दमोह से विधायक जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया पहले टिकट न मिलने पर हो चुके हैं बागी. पूर्व मंत्री और सागर जिले की रहली सीट से 8वीं बार के विधायक गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव. केंद्रीय मंत्री और टीकमगढ़ से सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार की बेटी डॉ निवेदिता रत्नाकर सक्रिय राजनीति में उतरने की तैयारी कर रही हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय क्षेत्र में कई सालों से सक्रिय हैं. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश राजपूत सुरखी विधानसभा और सागर जिले की राजनीति में सक्रिय हैं.

  • Related Posts

    BJP;भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की लिस्ट जारी, 10 को प्रदेश प्रवक्ता, 11 को पैनलिस्ट की मिली जिम्मेदारी

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 24 लोगों को जिम्मेदारी मिली है. प्रदेश सहसंयोजक के पद पर 3 पदाधिकारियों…

    POLITICS; अफीम खेती की जांच करने कांग्रेस ने किया 10 सदस्‍यीय टीम का गठन, पूर्व विधायक प्रीतम राम को बनाया संयोजक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की खेती के बीच अफीम के पेड़ उगाए जाने का मामला सामने आया था. करीब 9 एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?