EDUCATION; शासकीय कार्यों में लापरवाही,एक डीईओ निलंबित,दूसरे को नोटिस, शिक्षा मंत्री ने अफसरों की लगाई क्लास

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय कार्यों में उदासीनता और लापरवाही को लेकर कड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कार्यों की गंभीरता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। बैठक में डीएन मिश्रा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज-बलरामपुर को शासकीय कार्यों में लापरवाही पाए जाने के कारण निलंबित करने और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के डीईओ आरपी मिरे को शो-कॉस नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। 

बाद में राज्य शासन ने डीएन मिश्रा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज-बलरामपुर को शासकीय कार्यो में लापरवाही करने के कारण निलंबित कर दिया है ।साथ ही उन्हें सांभागीय सन्युक्त संचालक अंबिकापुर में अटैच कर दिया गया है। उन पर गत वर्ष छात्रों के लिए ज्यादा संख्या में गणवेश मंगाकर कम संख्या में वितरित करना पाया गया जिससे राखे रखे गणवेश खराब हो गए। इससे राज्य शासन को बेहद आर्थिक नुकसान हुआ। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को जिल शिक्षा अधिकारी का प्रभार दिया गया है।

मंत्री श्री यादव ने प्रशासनिक कार्यों में उदासीनता के कारण  मनेंद्रगढ़- चिरमिरी – भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी आर पी  मिरे को शो कॉस  नोटिस देने के निर्देश वरिष्ठ  अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    DA; केंद्र के समान 60 % महंगाई भत्ता देने की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने और देय तिथि से एरियर का भुगतान करने…

    TOURISM; चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण की धीमी गति पर पर्यटन बोर्ड सख्त, निर्माण एजेंसी को नोटिस, 17 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त कराने की तैयारी

    रायपुर, नवा रायपुर में विकसित की जा रही महत्वाकांक्षी चित्रोत्पला फिल्म सिटी परियोजना की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने संबंधित एजेंसी Eagle Studios Entertainment…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर