SUSPEND; स्कूली छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण, प्रधान पाठक और शिक्षिका निलंबित

रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता में दो छात्राओं के शारीरिक शोषण के मामले में प्रभारी प्रधान पाठक और स्कूल की एक शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है. आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. लगातार दो छात्राओं के शारीरिक शोषण की घटना से गांव में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है.

स्कूल के प्रधान पाठक देवलाल साहू द्वारा कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के शारीरिक शोषण किए जाने की शिकायत हुई है. दरअसल, जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के अनुसार शिक्षक देवलाल ने 19 सितंबर को दोपहर में छात्रा को प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने एक मकान में ले जाकर शारीरिक शोषण किया. इसी तरह की घटना 30 अगस्त को भी उसी कक्षा की एक छात्रा के साथ हुई थी

शुक्रवार की घटना की शिकायत होने से न केवल स्कूल, बल्कि गांव में बवाल मच गया. छात्रा के परिजनों ने प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. बताते हैं कि 30 अगस्त को छात्रा के साथ हुई घटना की जानकारी स्कूल की शिक्षिका हेमा देवांगन को थी लेकिन उनके द्वारा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई. जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षिका हेमा देवांगन को आज सस्पेंड कर दिया.

  • Related Posts

    RMC; पुराने नल कनेक्शन को वैध कराने के लगेंगे 20 हजार, नया 10 हजार में मिलेगा, कांग्रेस बोली- 600 रुपये में मिलता था

    रायपुर, नगर निगम रायपुर ने राजधानी में अवैध नल कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें वैध बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. इस पहल के तहत ऐसे उपभोक्ताओं को…

    MINING; मंत्री के क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार !, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, रेत से तेल निकालने में आरंग इलाका कुख्यात

    रायपुर, रायपुर जिले में लंबे समय से चल रहे रेत के अवैध कारोबार और शासन-प्रशासन की लगातार अनदेखी के खिलाफ आखिरकार ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। जिले के…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’