ALUMNI;1980 बैच के रायगढ़ पॉलिटेक्निक के इंजीनियर्स छात्रों का राजधानी में दो दिनी एल्युमिनियम मीट 13 दिसंबर से

*45 वर्ष बाद निरंजन धर्मशाला रायपुर में मिलेंगे इंजीनियर

रायपुर, छत्तीसगढ के शासकीय किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक रायगढ़ के सन 1980 बैच के सेवानिवृत्ति इंजीनियर्स लगभग 100 सदस्य परिवार अपने अध्यापन काल से 45 वर्ष के पश्चात रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में अपने 65 वर्ष से भी अधिक की उम्र के पढ़ाव में  एल्यूमिनी मीट मनाने 13 एवं 14 दिसंबर को एकत्रित हो रहे हैं। संस्था के पूर्व प्राचार्य 89 वर्षीय आर.एस गुरुदीवान के मुख्य आतिथ्य एवं वर्तमान प्राचार्य डॉ. एम एच सोनी के विशेष आतिथ्य में यह कार्यक्रम होगा।

रायपुर के इंजीनियर जयन्त दास ने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ के अलावा देश -विदेश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले पूर्व इंजीनियर परिवार समेत शाअमिल हो रहे है। पहले दिन कार्यक्रम के शुरुआत के बाद साथियों के उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं कार्यों समेत परिवारों का परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। साथ ही साथ रात्रि भोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गेम्स इत्यादि का कार्यक्रम  होगा, जिसमें सभी साथियों के परिवार विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंंगे।

कार्यक्रम के संयोजक रायपुर निवासी डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया है कि इस दौरान सचित्र पारिवारिक विवरण  “दोस्ती” स्मारिका मी प्रकाशन करते हुए उसका  भी विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। दूसरे दिन 14 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर सीधे नवीन विधानसभा भवन भ्रमण का कार्यक्रम उपरांत इंजीनियर्स परिवार सामेत दोपहर 1:00 बजे नवा रायपुर स्थित ब्रह्मा कुमारी शांति शिखर के भ्रमण एवं मेडिटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कार्यक्रम की कनक्लूडिंग फंक्शन होगी और वहां से फिर सभी साथी अपने-अपने  गंतव्य स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम में रायपुर से इंजीनियर शिव प्रकाश मिश्रा इंजीनियर जयन्त दास एवं बिलासपुर, जांजगीर क्षेत्र से इंजीनियर आरपी शुक्ला एवं बद्री विशाल निर्मलकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    TELUGU;व्यापार, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में तेलुगु समाज ने बनाई विशिष्ट पहचान

    0 मुख्यमंत्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए शामिल,रायपुर-विशाखापत्तनम सड़क परियोजना से दोनों राज्यों के बीच व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु…

    MUSIC; युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने 17 से 30 नवंबर 2026 तक देश भर में 26 संगीत कार्यक्रमों का आयोजन 

    0आकाशवाणी के 90 वर्षों के जश्न के हिस्से के रूप में, ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम 30 वर्ष से कम आयु के युवा संगीत कलाकारों को बढ़ावा देगा नईदिल्ली, युवा संगीत…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई