WEATHER; छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में, अंबिकापुर में पारा 5.8 डिग्री पर,सरगुजा में कोहरे का अलर्ट

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाएं लोगों को अलाव तापने पर मजबूर कर रही हैं. ठंड का सबसे ज्यादा प्रकोप सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही कहीं-कहीं कोहरे का असर देखने को मिल रहा है.

छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अन्य शहरों की बात करें तो रायपुर में 8.3, बिलासपुर में 10.7, पेंड्रा रोड में 7 डिग्री, जगदलपुर में 9.5, दुर्ग में 9 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिन शीतलहर चल सकती है. IMD के अनुसार सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है. वहीं, प्रदेश में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके बाद आने वाले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की वृद्धि होने की संभावना है. राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

शीतलहर के दौरान घर में रहने की सलाह

  1. यथासंभव घर के अंदर रहें, ठंडी हवा से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें .
  2. सूखा रहें, यदि गीले हो जाएं तो शरीर की गर्मी बचाने के लिए शीघ्रता से कपड़े बदलें.
  3. निरंगुल दस्ताने को चुने. निरंगुल दस्ताने ठंड में ज्यादा गरम और ज्यादा अच्छा रक्षा कवच होता है.
  4. मौसम की ताजा खबर के लिए रेडियो सुने, टीवी देखें और समाचार पत्र पढ़ें.
    नियमित रूप से गरम पेय सेवन करें. बुजुर्ग और बच्चों का ठीक से देखभाल करें.
  5. ठंड में पाइप जम जाता है, इसलिए पेय जल का पर्याप्त संग्रहण करके रखें.
  • Related Posts

    CYCLONE; आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, ट्रेनें-फ्लाइट रद्द, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

     नई दिल्ली, बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके को पार कर चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 3 नवंबर की…

    CYCLONE; छत्तीसागढ में ‘मुरासु’ दिखाएगा असर, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

    रायपुर, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से दुर्ग संभाग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश