RMC;नगर निगम ने राजकुमार कॉलेज से वसूला डेढ़ करोड़ बकाया संपत्तिकर,14 साल बाद हुई कार्रवाई

 रायपुर, नगर निगम रायपुर ने 14 साल बाद राजकुमार कॉलेज से बकाया राजस्व की वसूली की है। राजकुमार कॉलेज ने वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक संपत्ति टैक्स नहीं पटाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम जोन 5 की टीम ने 1 करोड़ 64 लाख रुपए का बकाया संपत्तिकर वसूला है। इस कार्रवाई की नगर निगम आयुक्त ने सराहना की है।

नगर निगम ने 14 सालों तक नोटिस पर नोटिस का खेल खेला, लेकिन हैरानी की बात है कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं निगम के इस रवैये को लेकर लोग सवाल उठा रहे थे कि छोटे व्यापारी और आम जनता के यहां घुसकर उनके सम्पत्ति को सील कर बकाया कर वसूल किया जाता है, लेकिन राजकुमार कॉलेज पर 14 सालों तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे निगम का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है।

लगातार सवाल उठने पर नगर निगम की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए राजकुमार कॉलेज से बकाया राजस्व की वसूली की। इस मामले में आयुक्त विश्वदीप और उपायुक्त जागृति साहू ने जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व में पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की है। आयुक्त ने कहा, इस बकाया वसूली से नगर निगम के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

  • Related Posts

    POLLUTION; इस बार दिवाली पर कम पटाखे फूटे, राजधानी में वायु गुणवत्ता संतोषजनक, प्रदूषण स्तर में कमी का दावा

    0 पिछले वर्ष की तुलना में PM10 में 2.25 और PM2.5 में 3.17 प्रतिशत की कमी दर्ज, तीन स्थलों पर वायु गुणवत्ता और ध्वनि स्तर की हुई निगरानी रायपुर, नवंबर…

    RMC; रेल्वे ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन पर 25 हजार का जुर्माना, रोड पर मिट्टी गिराने पर सभापति सूर्यकान्त राठौड़ नाराज

    रायपुर , रायपुर रेल्वे स्टेशन परिक्षेत्र में रेल्वे विकास हेतु अनुबंधित ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन पर रायपुर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री पी. डी. धृतलहरे ने, लिखित नोटिस जारी…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..