NEW YEAR; नए साल का जश्न मनाना कहीं पड़ न जाए भारी,नशे में मिले चालक तो गाड़ी होगी जब्त

रायपुर, राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. खासकर 31 दिसंबर की रात खासतौर पर नशेड़ी और हुड्दंगी निशाने पर होंगे. सड़कों पर अगर नशेड़ी कार या दुपहिया चलाते मिले तो गाड़ी जब्त की जाएगी. नशेड़ियों के साथ पिलाने वाले कार्यक्रम आयोजकों पर भी कार्रवाई संभव है.

रायपुर पुलिस ने इस बार होटल रेस्टोरेंट और फार्म हाउस वालों से बड़े आयोजनों के बारे में पूरी जानकारी मांगी है. निर्देश दिए गए हैं कि बगैर अनुमति कोई भी आयोजन न किया जाए. आयोजन में बगैर अनुमति शराब न परोसी जाए. अनुमति लेकर शराब परोसी जाये तो यह ध्यान रखा जाए कि उनके मेहमान नशे में गाड़ी चलाते सड़क पर न आएं. ऐसे मेहमानों को सुरक्षित घर पहुंचाने ड्राइवर या फिर वाहन का इंतजाम भी आयोजक ही करें.

ड्रग्स की सप्लाई पर भी पुलिस की नजर

इधर नशे के सौदागरों पर भी शिकंजा कसता जा रहा है. पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. ड्रग्स, अफीम और गांजा के मामलों में लगातार छापेमारी जारी है. नाबालिग की संलिप्तता सामने आने के बाद कार्रवाई और तेज कर दी गई है. पुलिस ने होटल, बार, रेस्टोरेंट और इवेंट आयोजकों को नोटिस जारी कर आयोजनों, सेलिब्रिटी मेहमानों और सुरक्षा स्टाफ की जानकारी मांगी है. जल्द ही बैठक बुलाकर सभी कारोबारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.

  • Related Posts

    GANESHA; इस साल भी महादेव घाट में होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन,रुट तय, समिति गठित,नदी में मूर्तियो का विसर्जन नहीं

    0 गणेश विसर्जन स्थल व्यवस्था हेतु अधिकारियों की दिनांक 25 सितम्बर को सुबह 6 बजे से 1 अक्टूबर को सुबह 6 तक ड्यूटी लगाई रायपुर, नगर निगम रायपुर के आयुक्त…

    GRANT; लोक कला दलों को वाद्य यंत्रों के लिए मिलेगा अनुदान, 28 सितंबर तक आवेदन करें

    0 लोक कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन को मिलेगा नया संबल, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी किए निर्देश रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, लोक संगीत और सांस्कृतिक…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर