POLITICS; ‘शासकों को गद्दी से खींचकर, उतारकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटना होगा…’,अजय चौटाला का विवादित बयान

चंडीगढ, हरियाणा के जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने मंच से एक भड़काऊ बयान देकर राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. उन्होंने कहा कि भारत में भी नेपाल और बांग्लादेश जैसे आंदोलन की जरूरत है. यहां के शासकों को देश छोड़ने पर मजबूर करना होगा. इसके लिए युवा वर्ग को आगे आना पड़ेगा.

जानकारी के अनुसार, महेंद्रगढ़ जिले में युवा योद्धा सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस दौरान JJP प्रमुख अजय चौटाला भी कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां पर उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कुछ ऐसा बयान दे दिया कि सत्ता पक्ष ने उन्हें लोकतंत्र का विरोधी बताया. बयानबाजी को लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि बार-बार हार के बाद विपक्ष के नेता राजनीतिक विरोधियों से भारतीय लोकतंत्र के विरोधी बन गए हैं.

अजय चौटाला ने मंच से कहा, “जिस तरीके से बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में हुआ ऐसा ही आंदोलन यहां करना पड़ेगा. इनको (शासकों को) देश छोड़ने पर मजबूर करने का काम करना पड़ेगा. पड़ोसी मुल्कों के नौजवानों ने आंदोलन कर के सरकार का तख्ता पलट कर दिया. उन्होंने शासकों को रातोंरात देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया. नेपाल के नौजवानों ने लामबंद होकर के न केवल उनको सड़कों पर पीटने का काम किया, बल्कि देश छोड़कर भगा दिया.”

इसके बाद उन्होंने कहा, “इसी तरीके से इन शासकों को भी गद्दी से खींचकर, उन्हें उतारकर सड़कों पर दौड़ाना होगा और उन्हें पीटना होगा. इनको देश छोड़ने पर मजबूर करने का काम करना पड़ेगा. तभी जाकर हमारा इस कुशासन से पीछा छूटेगा. बता दें, अजय चौटाला JJP प्रमुख हैं. वह हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता हैं और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बेटे हैं.

  • Related Posts

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती