शराब घोटाले में कार्रवाई पर सीएम बघेल बोले- झूठा केस बनाकर मेरा नाम जोड़ने की कोशिश कर रही ईडी

रायपुर , छत्‍तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर ईडी को निशाने पर लिया है। सीएम बघेल ने एक बयान में कहा, ईडी झूठा केस बनाकर काम कर रही है। मेरा नाम जोड़ने की कोशिश की जा रही है। भाजपा टिक नहीं पा रही है तो ईडी के जरिए षड्यंत्र कर रही है। ईडी और डिस्टलरों के बीच सांठ-गांठ हो चुकी है, क्योंकि बिना एक्साइज ड्यूटी दिए शराब बेचने के बाद भी डिस्टलरों पर कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। एसीबी इस मामले में जांच करेगी। हम विधि विशेषजों से चर्चा कर रहे हैं। ईडी अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर काम कर रही है।

सीएम बघेल का नाम लेने का दबाव

बतादें कि शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर ने कोर्ट में ईडी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अनवर के वकील राहुल त्यागी ने मीडिया को बताया कि कोर्ट में न्यायाधीश के सामने अनवर ने कहा कि ईडी लगातार प्रताड़ित कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार का नाम लेने का दबाव बना रही है। पूछताछ के दौरान जानवर से ज्यादा खराब व्यवहार किया जा रहा है। कोर्ट ने अनवर के वकीलों को रोजाना 15 मिनट मुलाकात करने की अनुमति दी है। गौरतलब है कि ईडी ने अनवर ढेबर को शनिवार को गिरफ्तार किया था।

अनवर की रिमांड पांच दिन बढ़ी

इससे पहले अनवर की चार दिन की रिमांड पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए पांच दिन की रिमांड बढ़ा दी है। अनवर ने कोर्ट में ईडी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।ईडी ने होटल कारोबारी नीतीश पुरोहित को भी कोर्ट में पेश किया। जहां पुरोहित की तबीयत बिड़गने पर कोर्ट ने अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। होटल गिरिराज के संचालक पुरोहित को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर