NPL;नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2026 का आग़ाज़ 13 जनवरी से,प्रदेशभर के कर्मचारी-अधिकारी दिखाएंगे खेल का जौहर

34 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी

रायपुर, नवा रायपुर प्रीमियर लीग (NPL) 2026 का शुभारंभ 13 जनवरी से किया जाएगा। आयोजन समिति के निर्णयानुसार इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी भाग लेंगे। राखी, नवा रायपुर स्थित मैदान में टूर्नामेंट का रंगारंग उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू, भाजपा नेता नवीन मार्कण्डेय, नोडल अधिकारी, इंद्रावती भवन अवनीश शरण एवं आयुक्त, रायपुर संभाग महादेव कावरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
नवा रायपुर प्रीमियर लीग का फाउंडेशन वर्ष 2017 में रखा गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रायपुर स्थित विभागाध्यक्षों, मंत्रालय तथा अन्य शासकीय कार्यालयों में कार्यरत प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान कर उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। आयोजन समिति के संयोजक कमल वर्मा, सह-संयोजक जय कुमार साहू एवं संतोष कुमार वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस वर्ष एनपीएल के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। विभिन्न विभागों के खिलाड़ियों ने www.nplcg.in के माध्यम से पंजीयन कराया है।

इस वर्ष कुल 34 टीमें टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। साथ ही, समिति द्वारा इस वर्ष का थीम सॉन्ग भी रिलीज किया जा चुका है, जो खिलाड़ियों एवं दर्शकों में उत्साह का संचार करेगा। इस टूर्नामेंट में पुरुष शासकीय सेवकों के साथ-साथ महिला शासकीय सेवकों को भी भागीदारी का अवसर प्रदान किया गया है, जिससे समावेशी खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा।

  • Related Posts

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार