GOVT; मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह में अव्यवस्था से स्पीकर खफा, सीएम साय ने दिए जांच के आदेश

रायपुर, राज्य के दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आने के बाद जांच प्रक्रिया तेज हो गई है. कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई थी. इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्य नारायण राठौर को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इसी क्रम में आज बेमेतरा स्थित न्यू सर्किट हाउस में दुर्ग संभाग आयुक्त सत्य नारायण राठौर ने अधिकारियों की बैठक ली.

बैठक में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कमियों की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी मांगी गई और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.आयुक्त सत्य नारायण राठौर ने अधिकारियों से कार्यक्रम से जुड़ी सभी जानकारियां और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी. जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई संभव मानी जा रही है.

क्या है पूरा मामला

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सामने आई व्यवस्थागत कमियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नाराजगी जताई. कार्यक्रम के दौरान तेज आंधी और बारिश से आयोजन प्रभावित हो गया, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन की तैयारियों और त्वरित निर्णय क्षमता पर सवाल खड़े किए. डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद प्रशासन समय रहते कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने में सफल नहीं रहा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों को दूसरे स्थान की व्यवस्था करने में काफी समय लग गया.

उन्होंने प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लगभग ढाई घंटे तक वैकल्पिक स्थल की तलाश नहीं हो सकी, जो गंभीर चिंता का विषय है. उनके अनुसार, ऐसा प्रतीत हुआ कि अधिकारियों को इस बात का भी पर्याप्त आकलन नहीं था कि प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व कार्यक्रम में मौजूद है और परिस्थितियों के अनुसार तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता थी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; तेंदूपत्ता गोदाम अग्निकांड में 2 फॉरेस्ट गार्ड निलंबित, विभागीय और पुलिस जांच जारी, रेंजर-डिप्टी रेंजर भी निशाने में

    जगदलपुर, बस्तर के बीजापुर जिले के ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम में हुए बहुचर्चित अग्निकांड मामले में वन विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए दो वनरक्षकों को निलंबित कर दिया है। बीजापुर…

    EDUCATION; स्कूल शिक्षा सचिव से मिला फेडरेशन, NPS और OPS कटौती में कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभ पर अनिश्चितता

    फेडरेशन का मत –ई तथा टी संवर्ग में स्वीकृत प्राचार्य के 10 % पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा द्वारा नियुक्ति करने का नियम रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमण्डल…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…