CRIME; पुलिस ने पकड़ी 300 किलो गांजा की खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था माल

रायगढ़, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही लगभग 300 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गांजा, दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को सूचना मिली थी कि ओडिशा के सोनपुर क्षेत्र से दो वाहनों में भारी मात्रा में गांजा भरकर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले ले जाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर सघन नाकेबंदी शुरू की।

कटकलिया मार्ग पर घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी एक्सएल-6 को रोककर जांच की। जांच के दौरान इनोवा वाहन में दो नंबर प्लेट लगी मिली। वाहन पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के नंबर प्रदर्शित किए गए थे, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। पुलिस ने वाहनों में सवार निखिल कश्यप, रिंकु कश्यप और धर्मेन्द्र कुमार मौर्य को एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक जानकारी देकर तलाशी ली। तलाशी में दोनों वाहनों से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।निखिल कश्यप (23 वर्ष), निवासी रामानुजगंज, जिला बलरामपुर,रिंकु कश्यप (28 वर्ष), निवासी चिरगापारा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा एवं धर्मेन्द्र कुमार मौर्य (27 वर्ष), निवासी हराटोला, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) बताया गया है।

पुलिस ने दोनों वाहनों से करीब 300 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही इनोवा क्रिस्टा, मारुति सुजुकी एक्सएल-6 तथा पांच मोबाइल फोन, जिनमें दो आईफोन भी शामिल हैं, जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये आंका गया है।

लक्जरी बस में मिला 2 करोड़ का गांजा, गठरियां लेकर महिलाओं के साथ बैठे थे तस्कर, सभी फरार
इधर अंबिकापुर से सूरजपुर की ओर जा रही एक लक्जरी बस में करीब 20 महिला-पुरुष व बच्चे सफर कर रहे थे। उनके पास सामान के नाम पर साड़ी से बंधी कई गठरियां थीं। एक वाहन चालक की सूचना पर सूरजपुर जिले के सिलफिली निवासी लोगों ने बस को रुकवाया। बस रुकते ही उसमें से उतरकर कई महिला-पुरुष इधर-उधर भागने लगे। जब पुलिस पहुंची तो अधिकांश लोग भाग चुके थे। इसके बाद पुलिस ने जब गठरियों को खोलकर देखा तो उसमें गांजा बंधा हुआ था। पुलिस ने गांजा जब्त कर उसमें सवार लोगों की खोजबीन शुुरु कर दी है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं बस ड्राइवर-हेल्पर को हिरासत में लिया गया है। जब पुलिस बस में चढ़ी और गठरियों को खोलकर देखा तो उसमें 20 क्विंटल गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व