GOVT;तकनीकी शिक्षा मंत्री का ऐलान- पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे AI पाठ्यक्रम, कौशल विकास और नवाचार पर जोर

रायपुर, शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक एवं शासकीय सह-शिक्षा पॉलिटेक्निक, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास, नवाचार, उद्यमिता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विशेष बल दिया।

AI पाठ्यक्रमों की शुरुआत

 तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि राज्य शासन आगामी शैक्षणिक सत्र से पॉलिटेक्निक संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए प्रयासरत है। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार व्यावहारिक कौशल और नवाचार ही सफलता का आधार हैं। उन्होंने राज्य शासन द्वारा संचालित आई-हब (प्.भ्नइ) और नई औद्योगिक नीति का उल्लेख करते हुए युवाओं से स्टार्टअप व स्वरोजगार के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल संस्थानों के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

   कार्यक्रम का आयोजन 01 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नए विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, संस्थागत संस्कृति, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास से परिचित कराना है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय के अतिरिक्त संचालक डॉ. अमिताभ दुबे ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अनुशासन के साथ लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन कन्या पॉलिटेक्निक की प्राचार्य डॉ. वर्षा चौरसिया एवं सह-शिक्षा पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। मंच संचालन श्रीमती ममता देवांगन व श्रीमती तुलजा ज्योति भूआर्य ने किया और अंत में श्रीमती सावित्री रानी ने आभार व्यक्त किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRAANSFER; शिक्षा विभाग में थोक में तबादला , 700 शिक्षकों के हुए ट्रांसफर, 400 नाम रुके

    0 अब ऑनलाइन तबादले की तैयारी पर भी मंथन रायपुर, 8 अगस्त 2026- प्रदेश के शिक्षकों के लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानांतरण को लेकर आखिरकार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी…

    FOREST;पंकज राजपूत को रायपुर वनमंडल की जिम्मेदारी, बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला 

    रायपुर,  राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय वन सेवा के अफसरों का तबादला किया है। पंकज राजपूत को रायपुर वनमंडल में स्थानांतरित किया गया है। वन विभाग से जारी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र