रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा आज आयोजित बीएससी द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी के प्रश्न पत्र के लीक होने का समाचार सोशल मीडिया पर प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज की परीक्षा रद्द कर दी गई है. इस संबंध में 5 सदस्यीय जांच समिति गठित कर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्यवाही की जाएगी. परीक्षा की आगामी तिथि का निर्धारण जल्द कर परीक्षार्थियों को जल्द सूचना दी जाएगी.
बताया गया है कि विश्विद्यालय प्रशासन को पेपर शुरू होने के ठीक पहले 8.50 बजे कवर्धा से पेपर लीक की सूचना मिली और 10.30 बजे परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया. उल्लेखनीय है विश्विद्यालय के प्रश्नपत्रों की सेटिंग और छपाई विश्वविद्यालय स्तर पर होती है और प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों को भेजे जाते हैं.






