HC; महानदी में मलबा डंप करने पर सरकार सख्त,हाई कोर्ट के निर्देश-लीज क्षेत्र के बाहर अवैध खनन पर शीघ्र कार्रवाई करें

 0 सभी माइनिंग लीज रद्द करने की हाई कोर्ट को दी जानकारी

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के आरंग तहसील से बड़ी खबर आ रही है. तहसील के निस्दा गांव में अवैध खनन और महानदी में मलबा डंप करने के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि जो दोषी पाए गए हैं उन सभी पट्टेदारों की लीज सरकार द्वारा रद्द कर दी गई है. हाईकोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले में लापरवाही न बरती जाए और आगे कभी भी लीज क्षेत्र के बाहर अवैध खनन या नदी में मलबा डंप करने की घटना पर तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की जाए.

यह पूरा मामला रायपुर जिले के निस्दा निवासी ओम प्रकाश सेन द्वारा लगाई गई जनहित याचिका से शुरू हुआ. निस्दा निवासी ओम प्रकाश सेन द्वारा लगाई गई जनहित याचिका में आरोप था कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर खनन का मलबा महानदी में फेंका जा रहा है. इतना ही नहीं कई लोग स्वीकृत लीज क्षेत्र से बाहर जाकर फर्शी पत्थर का अवैध खनन कर रहे हैं. ओम प्रकाश की शिकायत पर अधिकारियों ने जांच की और पर्यावरण मंडल ने हस्तक्षेप करते हुए खनन की गतिविधियों पर रोक लगा दी है. कोर्ट को बताया गया कि, मामले की उचित कार्रवाई करते हुए सभी लीज निरस्त कर दी गई हैं.

हाईकोर्ट ने क्या कहा ?

पूरे मामले को लेकर हाईकोर्ट ने कहा कि आगो की कार्रवाई की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार और पर्यावरण मंडल पहले ही जरूरी उचित कदम उठा चुके हैं. यही नहीं कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले में लापरवाही न बरती जाए और आगे कभी भी लीज क्षेत्र के बाहर अवैध खनन या नदी में मलबा डंप करने की घटना पर तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की जाए.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; तीन साल से एक ही जगह जमे अफसर -कर्मी हटाए जाएंगे, सरकारी फरमान जारी

    रायपुर. एक ही जगह पर लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले करने के निर्देश दिए गाए है.छत्तीसगढ़ शासन ने समस्त विभागों, संभागआयुक्तों और कलेक्टरों समेत अन्य को एक आदेश जारी…

    COOPERATIVE BANK; मंत्री केदार कश्यप की पहल पर सहकारी बैंकों में होगी भर्ती, 1,360 पदों पर नियुक्ति को मिली हरी झंडी

    रायपुर, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पहल पर प्रदेश की सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती