BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट बैंक (Bank Strike Alert) ने अपनी ग्राहकों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने बताया कि इस दौरान काम-काज में रुकावट आ सकती है, और इसलिए बैंक ने ग्राहकों को पहले ही सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए बताते हैं बैंक ने और क्या-क्या कहा।

एसबीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों की यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल एलान किया है। इसके अलावा यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

SBI ने ग्राहकों से क्या कहा?

हड़ताल के दौरान ग्राहकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए एसबीआई ने अपने ग्राहकों कदम उठाने का अनुरोध किया है:

  • बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी वित्तीय और बैंकिंग लेनदेन हड़ताल की तारीखों से काफी पहले ही पूरे कर लें।
  • अगर किसी ग्राहक को कैश की जरूरत है तो वो (ATMs) और एडब्ल्यूएम (ADWMs) का इस्तेमाल करें।
  • रोजमर्रा से जुड़े बैंकिग कामों के लिए YONO एप, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई या फिर किसी और डिजिटल मीडियम का इस्तेमाल करें।

एसबीआई का कहना है कि बैंक की तरफ से ये कोशिश की जाएगी कि शाखाओं और दफ्तरों में जरूरी बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें, फिर भी हड़ताल की वजह से कुछ सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

रविवार को खुले रहेंगे बैंक

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) की ओर से 28 से 30 सितंबर, 2026 तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए, सरकार ने घोषणा की है कि सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार (27 सितंबर, 2026) को सामान्य रूप से काम करेंगे। यानी इस रविवार बैंक खुले रहेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर