शादी होने से पहले टूटा रिश्ता; महिला आयोग ने प्री-वेडिंग शूट को लड़कियों के लिए बताया हानिकारक

रायपुर, रिश्ता तय होने पर विवाह की तैयारी जोरशोर से शुरू हुई और युवक-युवती ने प्री वेडिंग शूट भी करवाया। अचानक किसी बात को लेकर मतभेद उभर आए और विवाह होने से पहले ही रिश्ता टूट गया। आवेदिका युवती ने महिला आयोग में शिकायत की थी कि विवाह की तैयारी के लिए किया गया खर्च दिलाया जाए और प्री वेडिंग शूट की फोटो, वीडियो को नष्ट किया जाए। आयोग में शिकायत होने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और आवेदिका ने प्रकरण वापस लेने आवेदन दिया।

प्री वेडिंग शूट करवाने से बचें- महिला आयोग

युवती ने आयाेग सदस्यों के समक्ष बताया कि लड़के वालों ने विवाह की तैयारी के लिए किया गया खर्च लौटा दिया है। साथ ही प्री वेडिंग शूट की वीडियो को डिलीट कर दिया है। इस पर महिला आयोग ने युवक पक्ष को हिदायत दी कि भविष्य में युवती की कोई भी फोटो, वीडियो यदि इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किया गया तो युवती, साइबर क्राइम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा सकती है। महिला आयोग ने सुनवाई करते हुए युवा पीढ़ी को सलाह दी कि पश्चिमी संस्कृति को हावी न होने दें। प्री वेडिंग शूट करवाने से बचें क्योंकि यह युवतियों के भविष्य के लिए हानिकारक है।

संयुक्त संपत्ति से आवेदिका के पति का हिस्सा नहीं मिलने से परेशानी

एक अन्य प्रकरण में शिकायत हुई कि आवेदिका के पति की मृत्यु के बाद से उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और संयुक्त संपत्ति से आवेदिका के पति का हिस्सा नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। आयोग के समझाने पर दोनों पक्ष आपसी राजीनामा से सीमांकन कराने को तैयार हुए। दोनों पक्ष को अपने-अपने दस्तावेज सहित 15 मई को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। मंगलवार को 25 प्रकरण की सुनवाई की गई। इसमें 6 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया। महिला आयोग अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक, सदस्य डा. अनिता रावटे, अर्चना उपाध्याय एवं बालो बघेल ने सुनवाई की।

  • Related Posts

    CRIME; महिला आयोग ने महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को गंभीरता से लिया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने शनिवार को संजय बघेल और सुरेन्द्र वर्मा द्वारा फेसबुक पर महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों,…

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 795 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र