कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों को ठेकेदार के गुर्गों ने चोरी के शक में पीटा

रायपुर, राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आम चोरी के शक में ठेकेदार के गुर्गों ने विद्यार्थियों को जमकर पीटा।

बता दें हास्टल में घुसकर छात्रों से मारपीट की गई है। वहीं प्रबंधन ने मामले को रफा-दफा करा दिया। वहीं ठेकेदार ने छात्रों से माफी भी मांगी है। इस घटना से कृषि विश्वविद्यालय की सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। विद्यार्थियों के साथ की गई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दरअसल, राकेश सोनकर नामक व्यक्ति को कृषि विश्वविद्यालय का ठेका प्रदान किया गया है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ पता चल रहा है कि पहले तो बाइक में सवार होकर कुछ लोग अंदर आए। उसके पीछे से हाथ में डंडा लिए एक व्यक्ति अंदर आता दिखाई दे रहा है। एक स्टूडेंट ने अपनी बाइक रोकी तो, डंडा लेकर आया व्यक्ति उस स्टूडेंट से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित छात्रों ने कुलपति कक्ष का घेराव किया जिसके बाद जांच कमेटी बनाई गई। इसके बाद ठेकेदार ने छात्रों से माफी मांगी। बताया जा रहा है कि अंदरूनी तौर पर मामले को सुलझा लिया गया। वहीं पुलिस में कोई एफआईआरदर्ज नहीं कराई गई है।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर