बत्ती गुल होने से बिजली विभाग के दफ्तर में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़;जुर्म दर्ज

रायपुर, राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के दफ्तर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों द्वारा बाहर खड़ी बाइक भी तोड़ दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। वहीं कुछ आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।

दरअसल, खमतराई थाने में अमित कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी ने बताया कि वह विगत 12 वर्षो छत्तीसगढ राज्य विद्युत कंपनी मर्यादित भनपुरी जोन कार्यालय में काम कर रहा है। वे उक्त कार्यालय मे परिचारक श्रेणी एक के पद पर पदस्थ है। अमित ने बताया कि 15-16 जून की रात करीबन 12 बजे बजे कार्यालय में शरद साहू, नरेंद्र साहू, रजत वर्मा, चंद्रकांत वर्मा, डागेश्वर साहू व अन्य भनपुरी सब स्टेशन पहुंचे। प्रार्थी सहित अन्य स्टाफ से गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वहां के कर्मचारी से मारपीट करने लगे। शासकीय शिकायत रजिस्टर को फेंकने व कार्यालय के टेबल कुर्सी, काल सेंटर का फोन कर्मचारियों की बाइक और विभाग द्वारा अधिगृहित वाहन, मोबाइल बैटरी चार्जर आदि में तोड़फोड़ की गई।

बिजली कार्यालय में शरद साहू, नरेंद्र साहू, रजत वर्मा, चंद्रकांत वर्मा एवं डागेश्वर साहू सभी निवासी उरकुरा व आस-पास के अन्य लोगों के साथ पहुंचे। वहां पहुंचकर यहां का इंचार्ज कौन है, उरकुरा बाजार चौक का लाइट क्यों बंद हैं, कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो मारपीट कर दी। मारपीट से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद कार्यालय के बाहर बैठकर नारेबाजी की। इस मामले में देर रात एफआरआर दर्ज की गई।

  • Related Posts

    CRIME; एकाएक करोड़पति बने भिलाई के पार्षद परिवार की खुली पोल, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    दुर्ग, नगर निगम भिलाई की पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेशचंद सिंह राजपूत और पुत्र मानवचंद सिंह के खिलाफ उतई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न…

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    रायपुर, ईडी ने भारतमाला परियोजना घोटाले में 12.78 करोड़ रुपए की 62 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया। इसमें 8.09 करोड़ की जमीन और 4.69 करोड़ रुपए के शेयर एवं म्यूचुअल…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र