पत्रकारों को आवास उपलब्ध कराने सीएम बघेल गंभीर; दिया समुचित सहयोग का आश्वासन

0 प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू अंबाडारे के साथ प्रतिनिधिमंडल मिला सीएम से , आवास और जमीन आबंटन पर हुई चर्चा

रायपुर, राजधानी रायपुर के पत्रकारों के लिए एक सुखद खबर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर विकास प्राधिकरण के कौशल्या विहार (कमल विहार) में पत्रकारों को रियायती दर पर फ्लैट देने में सहमति दे दी है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर दिए है। सीएम बघेल ने यह भी कहा कि पत्रकारों को आवास उपलब्ध कराने सरकार समुचित सहयोग प्रदान करेगी। प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू अंबाडारे ने जमीन आबंटन का भी मुद्दा उठाते हुए नया रायपुर में सस्ते दर पर पत्रकारों को जमीन देने की मांग की. इस पर भी सीएम ने विचार करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बुधवार शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु अंबाडारे के नेतृत्व में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार कल्याण तथा पत्रकारों के हित में लागू विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और विभिन्न मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। 

मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को उनके द्वारा प्रस्तुत अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकारों के आवास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रेस क्लब के कार्यक्रम में में सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों को विशेष छूट के साथ मकान देने की घोषणा की थी तब आरडीए के संचालकगण भी उपस्थित थे . इसके अंतर्गत 2बीएचके , 3बीएचके फ्लैट पत्रकारों को दिए जाने थे। 400 आवेदन भी भरकर दिए जा चुके हैं लेकिन अभी तक आरडीए कोई फैसला नहीं कर सका. इस पर  सीएम भूपेश बघेल ने  अनुदान देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब की कोषाध्यक्ष सुश्री शुगुफ्ता शिरीन, श्री नारायण भोई, डॉ. अनिल द्विवेदी, श्री पीयूष मिश्रा आदि पत्रकारगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    HORTICULTURE; ‘आप सरकार नहीं चला रहे, हम चला रहे हैं’, सम्मेलन में हॉर्टिकल्चर अफसरों पर भड़के डिप्टी सीएम कनक वर्धन

    भुवनेश्वर, भुवनेश्वर स्थित कृषि भवन में आयोजित राज्य स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी सम्मेलन में ओडिशा के उप मुख्यमंत्री तथा कृषि व किसान सशक्तिकरण मंत्री कनक वर्धन सिंह देव अधिकारियों की कार्यशैली…

    HC; तेंदूपत्ता खरीदी पर 2% एबीएस वसूली का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कीं

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तेंदूपत्ता वन लॉट की नीलामी में सफल खरीदारों से 2 प्रतिशत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) राशि की वसूली के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार