जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में चतुर्थ श्रेणी पद पर भर्ती के लिए 18 जुलाई तक आवेदन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ , जिला एवं सत्र न्यायालय ने आकस्मिकता निधि से वाटरमैन चौकीदार और स्वीपर (चतुर्थ श्रेणी) की भर्ती के लिए आवेदन 3 जुलाई से प्रारंभ की है, जिसकी अंतिम तिथि 18 जुलाई 2023 को शाम 5 बजे तक है। आवेदन पत्र जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में रखी हुई निर्धारित ड्रॉपबॉक्स में ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम जैसे स्पीड पोस्ट, ईमेल, कोरियर आदि से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और संबंध में कोई भी दावा मान्य नहीं होगी।

भर्ती के लिए आवेदक की योग्यता पांचवी कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। आठवीं से उच्चतर योग्यता रखने वाले इस पद के लिए पात्र नहीं है और उन्हें किसी भी स्तर पर नियुक्ति समाप्त की जाएगी। विस्तृत जानकारी वेबसाइट डिस्क्रिट्स डॉट ईकोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन/ बलौदाबाजार (https://districts.ecourts.gov.in/india/chhattisgarh/balodabazar/recruit) से प्राप्त की जा सकती है। 

महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक पद के लिए 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक पद के लिए सीधी और परिसीमित सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल व्यापम के पोर्टल में प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन के बाद उसी प्रोफाइल पर लॉग इन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।जिन अभ्यर्थियों की पहले से प्रोफाइल आईडी बनी है, वे उसी आईडी से फॉर्म भर सकते हैं। उन्हें नया प्रोफाइल आईडी बनाने की जरूरत नही। आवेदन के लिए वेबसाईट में सुविधा 5 जुलाई से शुरू हो गई है, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2023 को रात 11.59 बजे तक है। त्रुटि सुधार 31 जुलाई 2023 से 2 अगस्त 2023 तक की जा सकती है। इसके लिए वेबसाईट व्यापम डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन है।

  • Related Posts

    HORTICULTURE; ‘आप सरकार नहीं चला रहे, हम चला रहे हैं’, सम्मेलन में हॉर्टिकल्चर अफसरों पर भड़के डिप्टी सीएम कनक वर्धन

    भुवनेश्वर, भुवनेश्वर स्थित कृषि भवन में आयोजित राज्य स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी सम्मेलन में ओडिशा के उप मुख्यमंत्री तथा कृषि व किसान सशक्तिकरण मंत्री कनक वर्धन सिंह देव अधिकारियों की कार्यशैली…

    HC; तेंदूपत्ता खरीदी पर 2% एबीएस वसूली का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कीं

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तेंदूपत्ता वन लॉट की नीलामी में सफल खरीदारों से 2 प्रतिशत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) राशि की वसूली के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार