नागपुर में तीसरी रेल लाइन का काम 17 तक; अलग-अलग तिथि में निरस्त रहेंगी 14 ट्रेनें

बिलासपुर, नागपुर रेल मंडल अंतर्गत राजनांदगांव- कलमना रेलखंड के गुदमा रेलवे रेलवे स्टेशन में तीसरी लाइन जोड़ने का कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते 17 जुलाई तक अलग-अलग तिथि में 14 ट्रेनें रद रहेंगी। यह नान इंटरलाकिंग का कार्य आज से शुरू हो गया है और 18 जुलाई तक जारी रहेगा।

इस कार्य के फलस्वरुप कुछ ट्रेनें रद रहेंगी। वहीं कुछ गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना होगी। रेलवे के अनुसार आज से 17 जुलाई तक रामटेक से छूटने वाली 08755 रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी। वहीं 18 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली 08756 इतवारी-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल और कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद रहेगी।

इसी तरह 18 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस व बिलासपुर से छूटने वाली12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद मर दी गई है। इसके अलावा 14 से 18 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली12856 इतवारी – बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, 16 जुलाई तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

इसी तरह 14 से 17 जुलाई तक को इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस,16 जुलाई को गोंदिया से छूटने वाली 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, 15 जुलाई को रायपुर से छूटने वाली 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी।

18 जुलाई, 2023 तक बालाघाट से छूटने वाली 08715 बालाघाट-इतवारी पैसेंजर स्पेशल, इतवारी से छूटने वाली 08714 इतवारी – गोंदिया – बालाघाट पैसेंजर स्पेशल और बिलासपुर से छूटने वाली 08212 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। हालांकि रेलवे का मानना है कि यह परेशानी कुछ दिनों की है। इसके बाद ट्रेनों के परिचालन गति बढ़ेगी। समयबद्धता में भी सुधार आएगा। रेलवे वर्तमान में केवल अधोसंरचना से जुड़े कार्यो को ही अहमियत दे रही है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

  • Related Posts

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र