पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा जांच कमेटी की अगुवाई करेंगी सरोज पांडेय

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री व राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए संयोजक बनाया गया है।

वह पांच सदस्यीय महिला सांसदों की कमेटी का नेतृत्व करेंगी। सरोज समेत चार अन्य महिला सांसदों रमा देवी (सांसद शिवहर), अपराजिता सारंगी (सांसद भुवनेश्वर), कविता पाटीदार (सांसद) व संध्या राय (सांसद मध्यप्रदेश) को शामिल किया गया है।

हिंसाग्रस्त महिलाओं से करेंगी भेंट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह कमेटी गठित की है। जांच समिति के गठन का आदेश राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया है। इसके मुताबिक यह समिति पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में महिलाओं पर हुए अत्याचार और व्यापक तौर पर हुई हिंसा के बाद प्रभावित महिलाओं से बातचीत करके रिपोर्ट तैयार करेंगी। इस जांच रिपोर्ट को जल्द से जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को सौंपने के लिए कहा गया है।

  • Related Posts

    HC; एक व्यक्ति एक बार ही बने प्रधानमंत्री, हाईकोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 3 अगस्त तक का दिया समय

    भोपाल, एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट की व्यवस्था लागू की जाए। इस मांग के साथ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार…

    POLITICS; अब पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन की बीजद में एंट्री, नवीन पटनायक ने किया स्वागत

    भुवनेश्वर,ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी पूर्व IAS वीके पांडियन की पत्नी और…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’