पशु चिकित्सालय पदमनाभपुर दुर्ग में मचा हड़कंप;एक कर्मचारी को किया निलंबित,8 को थमाया नोटिस

*संभागायुक्त एवं कुलपति कावरे ने दी दबिश

दुर्ग, पदमनाभपुर दुर्ग समृद्धि बाजार के पास स्थित अध्यापन पशु चिकित्सालय (टीवीसीसी) में आज उस समय हड़कंप मचा जब दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति एवं संभागायुक्त महादेव कावरे अचानक सुबह 9.00 बजे चिकित्सालय पहुचे। निरीक्षण के दौरान कुल 09 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उनके द्वारा कड़ी नराजगी व्यक्त करते हुए 08 अधिकारी/कर्मचारियों डॉ. एस.के. मैती, डॉ. एच.के. रात्रे, डॉ. श्रद्धा सिन्हा, डॉ. एम.के. अवस्थी, डॉ. निति बांते, डॉ. ऋचा चौरसिया को विलंब उपस्थिति के कारण नोटिस जारी किया गया एवं पंजीयन कक्ष के प्रभारी रामकुमार देवांगन, सहायक ग्रेड-3 को निलंबित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। श्री कावरे ने समस्त अधिकारी एवं स्टाफ को निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारी अपने कार्यालयीन समय पर अपने कार्य पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहे।

 *अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन को जल्द करे ठीक, चिकित्सालय में रहे स्वच्छ वातावरण* 

कुलपति श्री कावरे ने ओ.पी.डी. कक्ष, एक्सरे कक्ष, आपरेशन थियेटर, सोनोग्राफी कक्ष का निरीक्षण किया एवं स्थापित मशीनों के संबंध में जानकारी ली। इसी दौरान सोनोग्राफी कक्ष में स्थापित अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन के फिल्म की प्रिंटिंग की अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी मशीनों को व्यस्थित किये जाने हेतु उपस्थित डॉ. एस.के. तिवारी, डॉ. एस.के. मैती को सख्त निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान आई.टी.बी.पी. एवं 7 बटालियन द्वारा उपचार हेतु लाये गये जर्मन शेफर्ड एवं बेलजियम शेफर्ड की स्थिति देखी एवं पर्याप्त उपचार के निर्देश दिए गए।

लार्ज एनिमल ओ.पी.डी. कक्ष में अस्वच्छता पाए जाने पर डॉ. एस.के. मैती एवं उपस्थित कर्मचारियों को चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए साथ ही चिकित्सालय परिसर को हरा-भरा रखने हेतु पौध-रोपण के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    HORTICULTURE; ‘आप सरकार नहीं चला रहे, हम चला रहे हैं’, सम्मेलन में हॉर्टिकल्चर अफसरों पर भड़के डिप्टी सीएम कनक वर्धन

    भुवनेश्वर, भुवनेश्वर स्थित कृषि भवन में आयोजित राज्य स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी सम्मेलन में ओडिशा के उप मुख्यमंत्री तथा कृषि व किसान सशक्तिकरण मंत्री कनक वर्धन सिंह देव अधिकारियों की कार्यशैली…

    HC; तेंदूपत्ता खरीदी पर 2% एबीएस वसूली का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कीं

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तेंदूपत्ता वन लॉट की नीलामी में सफल खरीदारों से 2 प्रतिशत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) राशि की वसूली के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार