छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन आज, विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी। इससे पहले तीसरे दिन विपक्षी भाजपा विधायकों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को चर्चा नहीं हो सकी।

विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सदस्यों ने मंत्रिमंडल के विरूद्ध जो भी अविश्वास प्रस्ताव लाया है। उन्होंने जो भी बिंदु दर्शाया है, उसकी कापी बहुत देर से मिली। इसलिए इस पर कल चर्चा करा लिया जाए। विपक्ष के विरोध के बीच सदन ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक का समय निर्धारित कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन में हंगामे के बीच तीन संशोधन विधेयक हुए पारित

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को तीन संशोधन विधेयक पारित हुए। इनमें संसदीय कार्यमंत्री रबिंद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ विधानमंडल सदस्य निरर्हता निवारण संशोधन विधेयक पेश किया। विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन में सत्तापक्ष-विपक्ष की तीखी बहस के साथ हंगामा भी हुआ। विपक्षी दल के विधायकों ने डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की।

भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर ने कहा कि डा. टेकाम में जरा भी स्वाभिमान है, तो उन्हें योजना आयोग अध्यक्ष पद स्वीकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनके लिए संशोधन विधेयक लाया गया, क्या ऐसी स्थिति में भी इस पद को टेकाम स्वीकार करेंगे। शिवरतन ने कहा कि इस संशोधन को लाने का प्रमुख कारण इनका आंतरिक कलह है। विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा वह आदमी 45 साल पहले मंत्री थे और जिस बेरहमी से उनको निकला गया, उसके बाद उनको यह पद देकर उनको लालीपाप पकड़ाने के लिए , वह भी तरीके से कर लेते।

कहने के लिए हमारे पास भी बहुत कुछ: चौबे

संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि धरमलाल कौशिक को किस दुर्गति से नेता प्रतिपक्ष पद से हटा दिया गया। क्या हमने ये नहीं देखा है? आदिवासी दिवस के दिन इनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को हटा दिया। क्या हमने नहीं देखा? कहने को हमारे पास भी बहुत कुछ है। चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ विधानमंडल सदस्य निरर्हता निवारण संशोधन विधेयक पारित कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ में खुलेगा 17वां निजी विश्वविद्यालय

विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक 2023 सर्वसम्मति से पारित हुआ। इसमें श्री दावड़ा विश्वविद्यालय को प्रदेश के 17वें निजी विश्वविद्यालय के रूप में शामिल किया गया। विधानसभा में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के प्रस्ताव का विपक्ष ने भी समर्थन किया। यह विश्वविद्यालय रायपुर के अभनपुर स्थित भेलवाडीह गांव में स्थापित किया जाएगा। इसमें पत्रकारिता, कला, विज्ञान, शिक्षा, होटल प्रबंधन, व्यावसायिक शिक्षा, एमफिल और पीएचडी के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    WORKSHOP; वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दिया जोर

    0 “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में वन मंत्री केदार कश्यप रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप ने आज छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा “विजन 2030″ छत्तीसगढ़…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां